LIVE TV
NAVIGATION MENU
Home » मौसम» Haryana Weather Update: फरीदाबाद में पारा 43.4 डिग्री पहुंचा, हरियाणा के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम

Haryana Weather Update: फरीदाबाद में पारा 43.4 डिग्री पहुंचा, हरियाणा के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी

April 24, 2026 • 10:45 AM

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और तपिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस की दहलीज को पार कर चुका है।

शुक्रवार को फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read This: करनाल में बड़ी कार्रवाई: 34 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग में भ्रष्टाचार, सीएम नायब सैनी ने 2 XEN किए सस्पेंड

फरीदाबाद के अलावा रोहतक, सिरसा, नारनौल और हिसार में भी सूरज के तेवर बेहद तल्ख रहे जहां तापमान 42.1 से 43.3 डिग्री के बीच बना रहा।

रातों में भी नहीं मिल रही राहत

दिन के साथ-साथ अब हरियाणा में रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है जो 20.7 से 28.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

चरखी दादरी, भिवानी और नूंह में रात का तापमान 28.7 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे लोगों को उमस और गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है।

Read This: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: हरियाणा के बुजुर्गों को मुफ्त में होंगे सोमनाथ मंदिर के दर्शन, 8 जून को चलेगी स्पेशल ट्रेन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे होने वाले हैं। हालांकि एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी दिखेगा।

इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन यह राहत बहुत मामूली होगी।

हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में तापमान में उफान जारी रहेगा और कई जिलों में हीट वेव (लू) की स्थिति बनी रहेगी।

Read This: झज्जर के दुजाना में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या: बेटे के बाद अब पिता का मर्डर, इलाके में सनसनी

ABOUT THE AUTHOR

सच के साथ रहना और इसको लगातार निभाना इतना मुश्किल भी नहीं होता। हरियाणा से हूँ और हरियाणा की माटी से जुडी हर खबर पर नजर रखती हूँ। पत्रकारिता के साथ पिछले 8 सालों से एक अटूट रिश्ता बना हुआ है। आपके लिए हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर सटीकता के साथ लेकर आती हूँ ताकि आप सब ख़बरों से अपडेटेड रह सके। ...Read More

RECOMMENDED FOR YOU