शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

NEET Re-Exam 2026: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा देने जा रहे छात्रों को मिलेगी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा

Written by: Vinod Yadav

Published:

NEET Re-Exam 2026: हरियाणा सरकार ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। छात्र 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।


NEET Re-Exam 2026: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा देने जा रहे छात्रों को मिलेगी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा
NEET Re-Exam 2026: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षा देने जा रहे छात्रों को मिलेगी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा
Google News Follow us on Google

NEET Re-Exam 2026: हरियाणा में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा (Re-Exam) में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की सबसे बड़ी चिंता परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था है जिसको ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधा देने का फैसला किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बाद राज्य परिवहन विभाग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा (Free Travel) उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी विद्यार्थी को परिवहन संबंधी परेशानी के कारण परीक्षा प्रभावित न करनी पड़े।

दो दिनों तक मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह सुविधा केवल परीक्षा वाले दिन तक सीमित नहीं रहेगी। अभ्यर्थी 20 जून 2026 को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा 21 जून को परीक्षा के दिन आने और वापस लौटने के दौरान भी यह सुविधा लागू रहेगी।

Advertisement

Also Readहरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से बाल मजदूरी पीड़ित किशोर को ₹10 लाख मुआवजा

NEET Re-Exam 2026

परीक्षा केंद्र दूर होने की स्थिति में कई छात्रों को एक दिन पहले यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में सरकार का यह निर्णय ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है।

Also Readहरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, संजय दत्त संभालेंगे संगठन की कमान

बस में यात्रा के लिए क्या करना होगा?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी अलग पास या आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल अपना वैध नीट एडमिट कार्ड (Admit Card) बस परिचालक को दिखाना होगा। एडमिट कार्ड ही मुफ्त यात्रा के लिए पहचान और पात्रता का आधार माना जाएगा।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी रोडवेज डिपो को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

छात्रों के हित में सरकार की पहल

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों पर पहले से ही मानसिक दबाव रहता है। ऐसे में यात्रा खर्च और समय की चिंता कम होने से अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

Also Readरेवाड़ी में टायर बदलते समय दर्दनाक हादसा, पीछे से टैंपो की टक्कर में पिकअप चालक की मौत

राज्य सरकार का यह कदम विद्यार्थियों के हितों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। विशेष रूप से उन परिवारों के लिए यह राहत भरा फैसला है जिनके बच्चों के परीक्षा केंद्र अपने जिले से बाहर बनाए गए हैं।

परीक्षा के दौरान बढ़ सकती है रोडवेज बसों में भीड़

हरियाणा में बड़ी संख्या में छात्र NEET पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में 20 और 21 जून को प्रमुख परीक्षा केंद्रों वाले शहरों की ओर जाने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा के लिए पर्याप्त समय पहले बस स्टैंड पहुंचें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

Vinod Yadav
About the Author Vinod Yadav

नमस्कार! मेरा नाम विनोद यादव है और मैंने कृषि और टेक्सटाइल विषय के साथ में बी-टेक किया है। मौजूदा समय में एक जर्मनी बेस्ड टेक्सटिल कंपनी में प्रोडक्शन हेड के तौर पर कार्य कर रहा हूँ और साथ में कृषि के कार्यों को देखता हूँ। किसान परिवार में पैदा होने के चलते कृषि से शुरू से ही एक अलग प्रकार का जुड़ाव रहा है। रोजाना यहां हरियाणा से जुड़ी और हरियाणा प्रदेश के किसानों से जुड़ी ख़बरों को अपडेट करता हूँ। View all posts by Vinod Yadav →

Related News