शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में 16 जून को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 20-25 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

Written by: Vinod Yadav

Published:

रेवाड़ी के राजकीय आईटीआई में 16 जून को होने वाले रोजगार मेले में मैट्रिक से लेकर स्नातक और तकनीकी डिग्री युवाओं के लिए 20-25 कंपनियां नौकरियां ला रही हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि रहेंगे।


रेवाड़ी में 16 जून को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 20-25 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर
रेवाड़ी में 16 जून को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 20-25 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय और राजकीय आईटीआई (बाल) रेवाड़ी द्वारा 16 जून 2026 को एक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

मेला सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई (बाल) रेवाड़ी में लगेगा। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने बताया कि मेले में करीब 20 से 25 कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियां मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और अन्य तकनीकी डिग्री वाले युवा लड़के व लड़कियों के लिए नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

Advertisement

Also Readहरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से बाल मजदूरी पीड़ित किशोर को ₹10 लाख मुआवजा

उन्होंने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस मौके का फायदा उठाएं और बड़ी संख्या में मेले में पहुंचें। साथ ही अपना रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेज लेकर जरूर आएं ताकि तुरंत साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

यह मेला स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Also Readहरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, संजय दत्त संभालेंगे संगठन की कमान

Vinod Yadav
About the Author Vinod Yadav

नमस्कार! मेरा नाम विनोद यादव है और मैंने कृषि और टेक्सटाइल विषय के साथ में बी-टेक किया है। मौजूदा समय में एक जर्मनी बेस्ड टेक्सटिल कंपनी में प्रोडक्शन हेड के तौर पर कार्य कर रहा हूँ और साथ में कृषि के कार्यों को देखता हूँ। किसान परिवार में पैदा होने के चलते कृषि से शुरू से ही एक अलग प्रकार का जुड़ाव रहा है। रोजाना यहां हरियाणा से जुड़ी और हरियाणा प्रदेश के किसानों से जुड़ी ख़बरों को अपडेट करता हूँ। View all posts by Vinod Yadav →

Related News