LPG के रेट में इजाफा, जाने क्या होगा आम जनता पर असर

देश में एक बार फिर से एलपीजी के दाम बढ़ चुके है। आज 1 नवंबर के दिन सुबह के समय पेट्रोल डीजल के साथ साथ एलपीजी के दाम भी अपडेट किये गए है। आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19kg के रेट में 62 रु का इजाफा हुआ है। जिसका असर आम जनता पर तो इतना नहीं होगा लेकिन बाजारों में देखने को जरूर मिलेगा। आज सुबह के समय एलपीजी के रेट अपडेट हुए है। जिसकी जानकारी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जा चुकी है।
इसको भी पढ़ें: IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल से स्टार बल्लेबाज ने कॉन्ट्रैक्ट तोडा, लग सकता है बैन
देश में बढ़ चुके है एलपीजी कमर्शियल के रेट
जो लोग कमर्शियल उपयोग के लिए एलपीजी ले रहे है उनके लिए आज झटका लगा है। आज कमर्शियल एलपीजी के दाम 62 रु तक बढ़ चुके है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 19kg वाले एलपीजी के रेट 1,802 रु प्रति सिलेंडर हो चूका है। वही पर आज कोलकाता में 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी का रेट 1,911.50 रु प्रति सिलेंडर हो चूका है। आज मुंबई में 1,754.50 रु प्रति सिलेंडर कमर्शियल हो चूका है। जबकि चेन्नई एवं गुरुग्राम में भी रेट बढ़ चूका है। गुरुग्राम में 1,818 रु एवं चेन्नई में 1,964.50 रु प्रति सिलेंडर हो चूका है।
घरेलु एलपीजी के दाम स्थिर
देश में घरेलु 14.2 Kg वाले सिलेंडर के दाम वही पर स्थिर है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। फ़िलहाल दिल्ली में एलपीजी 14.2 Kg सिलेंडर के दाम 803 रु प्रति सिलेंडर बना हुआ है। गुरुग्राम में आज 14.2 Kg घरेलु एलपीजी का रेट 811.50 रु एवं मुंबई में घरेलु एलपीजी 802.50 रु पर बना हुआ है। कोलकाता में 829 रु प्रति सिलेंडर बना हुआ है। वही पर चंडीगढ़ में रेट 812.50 रु प्रति सिलेंडर पर चल रहा है।
कमर्शियल सिलेंडर में लगातार बदलाव
देश में घरेलु एलपीजी के दाम तो स्थिर है लेकिन कमर्शियल के दाम लगातार बदल रहे है। आज बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी दो से तीन बार बढ़ोतरी पिछले 6 महीने के दौरान हो चुकी है । जबकि जुलाई में 30 रु तक दाम कम हुए थे। फ़िलहाल आम जनता के लिए राहत है क्योकि घरेलु एलपीजी के दाम स्थिर रखे गए है।