राजधानी दिल्ली में 8 मार्च से होगा पंजीकरण, शुरू होगी महिला समृद्धि योजना

देश की राजधानी दिल्ली में फ़िलहाल BJP की सरकार बन चुकी है और अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के महिलाओ को आर्थिक रूप से शश्क्त बनाने के लिए सरकार राजधानी दिल्ली में 8 मार्च महिला समृद्धि योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू करने जा रहे है। जिसमे दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ को हर माह 2500 रु की राशि दी जाने वाली है। राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन संसद मनोज तिवारी ने कहा की पार्टी की सभी घोषण पूर्ण की जाएगी। पीएम मोदी की हर गारंटी को पूर्ण किया जायेगा।। 8 मार्च से महिलाओ का पंजीकरण शुरू होने वाला है। बिना पंजीरकण के लिए राशि जारी करना मुशिकल होगा।
इसको भी पढ़ें: आदमी के सिर के बाल क्यों उड़ते हैं लेकिन औरतें गंजा क्यों नहीं होतीं? जानिए इसके वैज्ञानिक कारण
दिल्ली में बन चुकी है BJP की सरकार
राजधानी दिल्ली में इस बार BJP सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ चुकी है। और BJP सरकार के आने के बाद दिल्ली में पहले की तरह सभी कार्य सुचारु रूप से जारी है। इलेक्शन के दौरान जो कार्य पेंडिंग थे वो अब शुरू हो चुके है। वर्तमान सरकार ने जो भी वादे इलेक्शन के दौरान किये थे वो जल्द से जल्द पूर्ण होने वाले है। बीजेपी के दिल्ली सेल के अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा ने कहा की भाजपा ने जो भी घोषणा पत्र में वादे किये है वो सभी वादों को पूर्ण करने के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है।
दिल्ली की सीएम ने दिए निर्देश
राजधानी में बीजेपी सरकार में फ़िलहाल रेखा गुप्ता सीएम है और उन्होंने महिला समृद्धि योजना के लिए नियम एवं शर्ते बनाने के निर्देश दिए है। इस योजना के लिए निर्धारित फण्ड की व्यवस्था भी की जा रही है। राजधानी दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश में, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भी महिला शसक्तीकरण के लिए इस तरह की स्कीम चलाई जा रही है। इस योजना के तहत दिल्ली में जिन महिलाओ के पारिवारिक स्थिति ख़राब है यानि की उनकी आय ढाई लाख से कम है और उनकी उम्र 18 से 60 साल के बिच में है तो उनके लिए योजना होने वाली है। हालाँकि इसके लिए जल्द ही पूर्ण जानकारी सामने आने वाली है।