LIVE TV
NAVIGATION MENU
Home » न्यूज़» NEET UG Paper Leak: संसदीय समिति के सामने पेश हुए NTA चीफ, कहा- पूरा पेपर लीक नहीं हुआ; 21 जून को दोबारा परीक्षा
न्यूज़

NEET UG Paper Leak: संसदीय समिति के सामने पेश हुए NTA चीफ, कहा- पूरा पेपर लीक नहीं हुआ; 21 जून को दोबारा परीक्षा

May 22, 2026 • 10:17 AM

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर उपजा विवाद अब संसद की दहलीज तक पहुंच गया है।

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित संसदीय समिति के सामने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह और चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी पेश हुए।

Read This: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ₹15 तक घटाया टैक्स, एटीएफ भी हुआ सस्ता, 1 जून से नए रेट लागू

बंद कमरे में हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक में एनटीए अधिकारियों को सांसदों के तीखे और कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।

NTA का दावा: लीक नहीं, सिर्फ कुछ सवाल हुए थे बाहर

बैठक के दौरान NTA के शीर्ष अधिकारियों ने एक ऐसा तर्क दिया जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने समिति के सामने दावा किया कि NEET-UG का पूरा प्रश्नपत्र (Question Paper) लीक नहीं हुआ था।

उनकी दलील थी कि परीक्षा के दौरान कुछ सवाल जरूर सोशल मीडिया या बाहर पहुंचे थे लेकिन इसे व्यापक स्तर पर पेपर लीक की श्रेणी में रखना तकनीकी रूप से सही नहीं होगा।

Read This: करनाल में बड़ी कार्रवाई: 34 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग में भ्रष्टाचार, सीएम नायब सैनी ने 2 XEN किए सस्पेंड

NTA ने समिति को परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए किए जा रहे नए तकनीकी बदलावों की भी जानकारी दी।

संसदीय समिति ने पूछा- आखिर इस खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन?

समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अगुवाई में विपक्षी और सत्तापक्ष के सांसदों ने NTA की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया।

जब समिति ने सीधे शब्दों में पूछा कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए इस खिलवाड़ का असली जिम्मेदार कौन है? तो NTA प्रमुख ने फिलहाल पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसका सही और सटीक जवाब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।

Read This: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: हरियाणा के बुजुर्गों को मुफ्त में होंगे सोमनाथ मंदिर के दर्शन, 8 जून को चलेगी स्पेशल ट्रेन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि एजेंसी जांच में पूरी पारदर्शिता के साथ सहयोग कर रही है।

विपक्ष का वॉकआउट और गुस्सा: छात्रों का भरोसा टूट चुका है

बैठक में मौजूद विपक्षी सांसदों ने NTA के तर्कों पर भारी नाराजगी जताई। सांसदों का कहना था कि इस तरह की हीलाहवाली से देश के करीब 24 लाख छात्रों का परीक्षा सिस्टम से भरोसा उठ रहा है।

उन्होंने मांग की कि इस पूरे तंत्र को तुरंत बदला जाए और जवाबदेही तय की जाए। समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भी माना कि मामला बेहद संवेदनशील है और सभी सदस्य छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

21 जून को री-एग्जाम, CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी

गौरतलब है कि इस भारी विवाद और गड़बड़ी के सबूत मिलने के बाद सरकार ने 11 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। अब नई समय-सारणी के अनुसार NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

इस बीच मामले की जांच कर रही CBI ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी अब तक राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों से इस रैकेट में शामिल 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और कई कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR

सच के साथ रहना और इसको लगातार निभाना इतना मुश्किल भी नहीं होता। हरियाणा से हूँ और हरियाणा की माटी से जुडी हर खबर पर नजर रखती हूँ। पत्रकारिता के साथ पिछले 8 सालों से एक अटूट रिश्ता बना हुआ है। आपके लिए हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर सटीकता के साथ लेकर आती हूँ ताकि आप सब ख़बरों से अपडेटेड रह सके। ...Read More

RECOMMENDED FOR YOU