---Advertisement---

पेट्रोल डीजल रेट में बदलाव, कच्चा तेल हुआ महंगा, जाने देश में कितना बदलाव पेट्रोल डीजल रेट

By
On:

नई दिल्ली : Petrol Diesel Rates : देश में आज 6 सितम्बर 2024 को सुबह के 6 बजे पेट्रोल डीजल के रेट जारी हो चुके है। देश की OMCs की तरफ से रोजाना की तरह पेट्रोल डीजल रेट अपडेट किए गए है। फ़िलहाल अंतरास्ट्रीय स्तर पर हुए कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी का असर देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर देखने को नहीं मिला है। आज इंटरनेशनल मार्किट में क्रूड आयल तेज के साथ बना हुआ है।

आज अंतरास्ट्रीय मार्किट में ब्रेंट क्रूड आयल रेट +0.08% की तेजी के साथ 72.75 डॉलर प्रति बैरल आ चूका है। जबकि WTI क्रूड आयल रेट फ़िलहाल +0.12% की तेजी के साथ 69.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ चूका है। इसका असर फ़िलहाल देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर देखने को नहीं मिला है। आज भी देश में पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर बने हुए है। लेकिन घरेलु शुल्क के चलते पेट्रोल डीजल की कीमते अलग अलग स्थानों पर कुछ पैसे तक कम अधिक हुई है।

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल डीजल रेट

देश की राजधानी दिल्ली में आज 6 सितम्बर 2024 को पेट्रोल रेट 94.72 रु एवं डीजल रेट 87.62 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल रेट 103.94 रु एवं डीजल रेट 90.76 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। वही पर चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमते 100.85 रु एवं डीजल की कीमते 92.44 रु पर चल रही है। इनमे कोई बदलाव नहीं हुआ है। बॉलीवुड नगरी मुंबई में पेट्रोल रेट 103.94 रु तो डीजल की कीमत 89.97 रु प्रति लीटर पर बनी हुई है।

बंगलौर में फ़िलहाल पेट्रोल की कीमत 102.86 रु प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत फ़िलहाल 88.94 रु प्रति लीटर पर चल रही है। शहर लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 94.65 रु एवं डीजल का रेट 87.76 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। नोएडा में पेट्रोल रेट 94.66 रु एवं डीजल रेट 87.76 रु प्रति लीटर पर चल रहा है।

इनमे शहरों में कोई बदलाव पेट्रोल डीजल की कीमतों में नहीं हुआ है। साइबर सिटी गुरुग्राम में पेट्रोल रेट 94.98 रु तो डीजल की कीमते 87.85 रु प्रति लीटर पर चल रही है। जबकि चंडीगढ़ शहर में पेट्रोल रेट 94.24 रु एवं डीजल की कीमत 82.40 रु प्रति लीटर एवं बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 105.42 रु तो डीजल 92.27 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है।

SMS से जान सकते है पेट्रोल डीजल रेट

देश में OMCs की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए घर से ही पेट्रोल डीजल की कीमते जानने के लिए SMS की सुविधा दी जाती है। जिस पर रोजाना पेट्रोल डीजल की कीमतों में होने वाले बदलाव की जानकारी सुबह के समय अपडेट की जाती है इसमें इंडियन आयल के लिए पेट्रोल डीजल की कीमते जानने के लिए RSP कोड के साथ 9224992249 नंबर पर SMS करना होता है।

For Feedback - feedback@example.com
Join Our WhatsApp Channel