पेट्रोल डीजल रेट बदले, जाने आज 1 लीटर पेट्रोल डीजल का नया रेट

Petrol Diesel Rate : आज देश में 2 दिसम्बर 2024 का पेट्रोल डीजल रेट अपडेट हो चूका है। देश के अलग अलग राज्यों में आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव हो चूका है। राज्य स्तरीय लगने वाले शुल्क के कारण कुछ पैसे का बदलाव 1 लीटर पेट्रोल डीजल की कीमत में हुआ है। जबकि आज क्रूड आयल भी अंतरास्ट्रीय मार्किट में बदल चूका है। आज WTI क्रूड आयल रेट 68.23 डॉलर प्रति बैरल पर फ़िलहाल बना हुआ है।। जबकि आज ब्रेंट क्रूड आयल रेट 72.06 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। आज ब्रेंट क्रूड की कीमत में हल्की गिरावट रही है। हालाँकि इसका असर घरेलु स्तर पर भारत में नजर नहीं आएगा। पिछले काफी लम्बे समय से देश में पेट्रोल डीजल की कीमत स्थिर चल रही है। कोई बड़ी कटौती या बढ़त दर्ज नहीं की गई है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल रेट
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल रेट 94.77 रु प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि मुंबई में आज पेट्रोल प्रति लीटर 103.50 रु प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल रेट 95.07 रु प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में पेट्रोल रेट आज 105.01 रु प्रति लीटर पर चल रहा है। हरियाणा के भिवानी में 7 पैसे की कटौती पेट्रोल रेट में हुई है। जिसके बाद रेट 95.89 रु प्रति लीटर हो चूका है।
आज डीजल की कीमत राजधानी दिल्ली में 87.67 रु प्रति लीटर पर है। वही पर कोलकाता में डीजल की कीमत आज 91.82 रु , गुरुग्राम में एक लीटर डीजल की कीमत 87.93 रु , नॉएडा में डीजल की कीमत 88.01 रु प्रति लीटर पर चल रही है। मुंबई में डीजल 90.03 रु एवं चेन्नई में डीजल की कीमत 92.39 रु प्रति लीटर पर चल रही है।
SMS से जान सकते है पेट्रोल डीजल की कीमत
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमते फ़िलहाल स्थिर बनी हुई है। घरेलु स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण कुछ बदलाव जरूर हुआ है। यदि आपको अपने क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अपडेटेड कीमतों की जानकारी रोजाना SMS के जरिये लेनी है तो इसके लिए 9224992249 फ़ोन नंबर पर RSP कोड लिख कर भेजना है। RSP कोड नजदीकी पेट्रोल पंप या फिर IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये भी लिया जा सकता है।