यूपी में 17 मार्च से शुरू होगी गेहू की खरीद, बिना सीमा के MSP पर होगी अरहर एवं उड़द की खरीद

केंद्र सरकार की तरफ से किसानो की मदद के लिए समय समय पर कई बड़े अपडेट जारी किए जाते है। अब केंद्र सरकार ने दलहन में अरहर, उड़द एवं मसूर दाल की MSP खरीद को लेकर भी अपडेट जारी किया है। केंद्र सरकार इन फसल की खरीदारी MSP रेट पर बिना सीमा के करने वाली है। ताकि किसानो को आर्थिक रूप से मदद भी मिलेगा और उनको फसल का उचित दाम भी मिल सके। केंद्र सरकार मसूर, उड़द एवं अरहर की उपज को मूल्य समर्थन योजना के तहत बिना किसी सीमा के खरीदने वाली है। केंद्र सरकार के इस कदम के बाद देश में दलहन क्षेत्र में किसानो को उत्पादन बढ़ोतरी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
इसको भी पढ़ें: आदमी के सिर के बाल क्यों उड़ते हैं लेकिन औरतें गंजा क्यों नहीं होतीं? जानिए इसके वैज्ञानिक कारण
देश की प्रमुख मंडियों में अरहर के भाव
अकबरपुर मंडी में अरहर दाल 10500 – 10700 रु के भाव से आज बिकी है। जबकि आजमगढ़ मंडी में अरहर दाल की कीमत 12200 – 12300 रु प्रति की दर से रही है। बलरामपुर मंडी में अरहर दाल 10700 – 10900 रु , बहराइच मंडी में भी अरहर की कीमत 10700 – 10900 रु प्रति क्विंटल की दर से रही है। दादरी मंडी में अरहर दाल 12150 – 12550 रु , हापुड़ मंडी में अरहर दाल 12000 – 12900 रु, प्रतापगढ़ मंडी में अरहर दाल की कीमत 12400 – 12650 रु प्रति क्विंटल के लगभग रही है।
17 मार्च से होगी गेहू की खरीद
उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद गेहू की फसल की MSP खरीद को लेकर भी अपडेट जारी कर दिया है। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में नई गेहू खरीद निति को भी मंजूरी दी गई है। जिससे किसानो को फायदा होने वाला है। उत्तर प्रदेश राज्य में गेहू की खरीद 17 मार्च से शुरू होगी और खरीद कार्य 15 जून 2025 तक जारी रहने वाली है। जिन किसानो ने MSP खरीद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है वो जल्द से जल्द गेहू MSP बिक्री के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस बार 6500 से अधिक गेहू खरीद केन्द्रो के जरिये गेहू की MSP खरीद का कार्य पूर्ण करने का प्लान बनाया है। किसानो को इससे बेहतर सुविधा मिलेगी। हर केन्द्रो पर किसानो की सुविधा के लिए उचित प्रबंध भी किए जा चुके है। इन केन्द्रो पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ परचेस मशीन के जरिये प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा। इसके साथ ही किसानो को गेहू की खरीद का भुगतान 48 घंटो के दौरान होगा।
इसको भी पढ़ें: गर्मियों में कूलर खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें, बिजली की बचत और ठंडी हवा का मिलेगा आनंद
गेहू के लिए MSP पंजीकरण कहा से होगा
राज्य में गेहू की खरीद 17 मार्च से शुरू होगी और इससे पहले किसानो को MSP पंजीकरण की प्रक्रिया सुविधा के लिए कर लेनी चाहिए। MSP दर के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया https://eproc.up.gov.in के जरिये पूर्ण की जा सकती है। किसान किसी भी CSC केन्द्रो की मदद से इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। राज्य में किसानो को MSP पंजीकरण के लिए जमीं सम्बंधित दस्तावेज, एवं आधार कार्ड, बैंक खाता बुक एवं अन्य दस्तावेजों की जरुरत होने वाली है।