व्यक्तिगत वित्त

SIP में 1000 रु हर महीने निवेश पर 5 साल में कितना पैसा बन सकता है, जाने संभावित कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति किसी अच्छे SIP Fund में 1000 रु प्रतिमाह की दर से निवेश शुरू करता है और निरंतर 1000 रु प्रतिमाह 5 साल तक जारी रखता है

SIP : आज के समय में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट फण्ड के बेहतर निवेश विकल्प के रूप में उभर रहा है। आज कल जेन जी की बड़ी संख्या SIP में निवेश को लेकर चर्चा में है। इस साल भी SIP में दमदार निवेश देखने को मिल रहा है। लोगो में SIP के प्रति रुझान बढ़ा है। अन्य निवेश विकल्प की बजाय लोग SIP में निवेश को अधिक तव्वजो दे रहे है। इसके साथ साथ आजकल एक चलन मार्किट में और आ रहा है क्रिप्टो में निवेश का लेकिन ये सर्वाधिक जोखिम भरा है। SIP में रिटर्न काफी बेहतर दिखते है लेकिन जोखिम इसमें भी होता है। जो लोग लम्बी अवधि के लिए SIP fund में निवेश करते है उनके लिए जोखिम की संभावना कम हो जाती है। शार्ट टर्म निवेश की स्थिति में जोखिम अधिक होता है।

देश में कई बड़े ग्रुप है जो अलग अलग म्यूच्यूअल फण्ड की सुविधा दे रहे है। जिनमे कई ऐसे भी फण्ड शामिल है जिन्होंने बीते कुछ वर्षो के दौरान बेहतरीन रिटर्न भी लोगो को दिए है। आमतौर पर SIP में औसत रिटर्न लगभग 10 से 12 फीसदी के बीच माना जाता है। लेकिन इसको हम फिक्स रिटर्न की श्रेणी में नहीं डाल सकते है। ऐसा इसलिए है की अधिकतर SIP फण्ड डायरेक्ट मार्किट के साथ लिंक होते है। और मार्किट कभी स्टेबल नहीं होता है। शेयर मार्किट में हमेशा उतार चढ़ाव का दौर जारी रहता है। जिससे रिटर्न भी बदलता है। फ़िलहाल हम 1000 रु की SIP में 10 फीसदी या इससे अधिक के रिटर्न पर कितना 5 साल में बना सकते है। इसके बारे में जानते है।

SIP में 5 साल का 1000 रु प्रतिमाह पर रिटर्न 

SIP में निवेश की प्रक्रिया काफी लचीली होती है। कम राशि के साथ निवेश शुरू किया जा सकता है।  ऐसे में यदि कोई व्यक्ति किसी अच्छे SIP Fund में 1000 रु प्रतिमाह की दर से निवेश शुरू करता है और निरंतर 1000 रु प्रतिमाह 5 साल तक जारी रखता है। यानि की 5 साल की अवधि तक SIP निवेश का प्लान है। तो ऐसे में इन 5 सालो में व्यक्ति का कुल निवेश 60 हजार रु तक होगा। और यदि इस पर हम 10 फीसद का रिटर्न माने तो 18,082 रु तक हो सकता है। यानि की जब SIP 5 साल पूर्ण कर लेगी तो 78,082 रु की राशि प्राप्त हो सकती है।

12 फीसदी के रिटर्न पर कितना फायदा 

यदि हम 10 फीसदी की बजाय हर महीने 1000 रु की SIP के लिए 12 फीसदी का रिटर्न मानते है। (आपको जानकारी के लिए बता दे की SIP में रिटर्न कभी फिक्स नहीं होता है। ये कैलकुलेशन केवल जानकारी के लिए है। ) 5 साल में आपका निवेश तो वही 60 हजार ही रहेगा। लेकिन इसमें रिटर्न बढ़ जायेगा। आपका रिटर्न 22,486 रु यानि की कुल जमा एवं ब्याज को मिलाकर 82,486 रु का रिटर्न हो सकता है। यदि आप समय अवधि 5 से बढ़ाकर इसको 10 साल करते है तो आपका निवेश भी बढ़ जायेगा। और रिटर्न भी बढ़ जायेगा।

SIP निवेश में रखे ध्यान 

जो लोग SIP के नाम सुन कर निवेश के लिए तैयार हो जाते है उनको बता दे की SIP कोई हलवा नहीं है। जो आसानी से खा सकते है। SIP में निवेश से पहले SIP फण्ड की पूर्ण जानकारी लेनी जरुरी होती है। पैसे का मामला है। तो सतर्कता होनी जरुरी। SIP फण्ड के पिछले सालो का प्रदर्शन, SIP फण्ड मैनेजर का परफॉरमेंस एवं अन्य जानकारी लेना महत्वपूर्ण होता है। बिना जानकारी के आप पैसे मत फ़साना।

Note : यहाँ पर निवेश की सलाह नहीं दी गई है। निवेश से पहले सम्बन्धित एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले। 

Manoj Yadav

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।
Back to top button