नई दिल्ली: Weather Forecast – मौसम लगातार अपना रुख परिवर्तन कर रहा है और ऐसे में लोगों को बहुत भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी के साथ साथ शीत लहार का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल में तो इस समय सर्दी के कारण लोगों का बुरा हाल हो चूका है।
मौसम विभाग की तरफ से देश के कुछ राज्यों के लिए अभी अभी ताजा अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले 3 से 4 दिन तक उत्तर भारत में भयंकर ठण्ड और तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी होने वाली है। तेज ठण्ड और शीट लहर के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरफ से ख़राब हो चुकी है और स्कूलों की छुट्टियों को भी आगे बढ़ाया गया है।
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 20 और 21 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/zOpvvFXVtj
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
इन 4 राज्यों में भारी ठण्ड होने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 दिन तक हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान के अंदर भारी ठण्ड होने वाली है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फ़बारी की भी चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें की इस समय हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। हरियाणा के रेवाड़ी और महिंद्रगढ़ में तापमान 1 डिग्री के नजदीक पहुंच गया था।
पंजाब के कुछ हिस्सों में 20-22 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/ubCPlXsa5t
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक हरियाणा और पंजाब से साथ साथ में दिल्ली और उससे स्टे क्षेत्रों में सार्ड हवाओं का प्रकोप होगा जिससे लोगों को भारी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आज रवीआर के लिए मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
बिहार के कुछ हिस्सों में 20-24 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/RNQ3byeRCw
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
यहां होगी गलन वाली सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में कई जगहों पर तापमान माइनस के करीब पहुंच गया था। हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली, राजस्थान के कई इलाकों में बाईट शनिवार को तापमान 4 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान से स्टे इलाकों में 2 डिग्री के आसपास तापमान नोटिस किया गया है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 21-24 जनवरी, 2024 के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। pic.twitter.com/qxtNQx6JRw
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
शनिवार को सबसे कम तापमान मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में दर्ज किया गया था जहाँ पर नौंगावं मध्यप्रदेश में तापमान 1 डिग्री मापा गया था। आने वाले चार दिन तक सर्दी का प्रकोप और अधिक होने वाला है और मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।