मौसम

कैसा रहेगा मौसम, जाने देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होने के बाद अब धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश के अलग अलग हिस्सों में गेहू एवं सरसो समेत अन्य रबी की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और फ़िलहाल कुछ राज्यों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।। राजस्थान राज्य में मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 5 दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। राजस्थान राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

देश के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में फ़िलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। जो की किसानो के लिए राहत भरी खबर है। क्योकि अभी रबी सीजन में फसल कटाई का समय शुरू हो चूका है। गेहू , सरसो समेत अन्य फसलों की कटाई किसानो ने शुरू कर दी है। ऐसे में मौसम का साफ होना जरुरी है। इस महीने में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधिया दर्ज की गई थी। जिसके कारण फसलों में किसानो को काफी नुकसान हुआ था। हालाँकि आगामी कुछ दिनों तक कुछ राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दो दिन बार सक्रिय होगा नया सिस्टम

9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से देश के हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसका असर दो से तीन दिन तक रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर एवं आसपास के क्षेत्रों , लद्दाख क्षेत्र एवं उत्तराखंड क्षेत्र में इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश एवं तेज हवाओ के चलने के आसार है।

वही पर राजस्थान राज्य में आगामी 3 से 5 दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की आसार है। पिछले 24 घंटो के दौरान भी राज्य में अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि फतेहपुर सिकरी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजस्थान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी कुछ दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने से किसानो को फसलों की कटाई के लिए समय मिल जायेगा।

वही पर राजधानी दिल्ली में भी आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिनभर तेज धुप परेशां कर सकती है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हरियाणा , पंजाब एवं चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम आगमी दो से तीन दिनों के दौरान साफ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश या अन्य गतिविधियों के लिए कोई चेतावनी फ़िलहाल जारी नहीं की है।

मध्य प्रदेश राज्य में भी आगामी दो से तीन दिनों के दौरान मौसम अच्छा रहेगा, पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी धुप खिली रही है। मौसम शुष्क रहा है। हालाँकि कुछ जिलों राजगढ़, उमरिया, बालाघाट, नौगांव, मंडला में ठण्ड का असर रहा है। जबकि शाजापुर क्षेत्र में शीतलहर का असर देखने को मिला है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कुछ ख़ास बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। फ़िलहाल एक चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र असम के उत्तर पूर्वी एवं आसपास के हिस्सों में 1.5 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है। जबकि 9 मार्च को एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना बन रही है।

यहाँ पर हल्की बारिश एवं तेज हवाओ के चलने की संभावना

SKYMET Weather के मुताबिक आगामी 24 घंटो के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। जबकि सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार, केरल क्षेत्र में हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। जबकि गंगा की मैदानी क्षेत्रों में हवाओ की गति मध्यम बनी रह सकती है। वही राजधानी दिल्ली समेत भारत के उत्तर प्रश्चिमी हिस्सों में मध्यम हवाओ के चलने के आसार है।

Manoj Yadav

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।
Back to top button