गेहू के MSP रेट में इजाफा, पंजीकरण की प्रक्रिया जारी

देश के कुछ राज्यों में MSP दर पर गेहू की खरीद का कार्य शुरू होने वाला है। जबकि राजस्थान राज्य में 10 मार्च से ये कार्य शुरू हो चूका है। राज्य में किसानो को 150 रु बोनस की घोषणा भी की गई है। लेकीन पुरे देश में सभी राज्यों में बोनस सुविधा नहीं दी जा रही है। लेकिन फिर भी 150 रु का फायदा सभी राज्यों में होने वाला है। क्योकि केंद्र सरकार ने MSP दर में 150 रु का इजाफा किया है। साल 2024 से 2025 के लिए MSP दर 2275 रु से बढ़ाकर अब केंद्र सरकार ने इसको 2425 रु प्रति क्विंटल कर दिया है। जिससे किसानो को इस साल गेहू की MSP दर पर पुरे देश में 150 रु अधिक मिलेगा।
वही पर राजस्थान राज्य में गेहू किसानो को MSP दर पर 300 रु का फायदा होगा क्योकि राज्य में किसानो को सरकार 150 रु बोनस भी MSP पर दे रही है। और इस साल 150 रु MSP में बढ़ोतरी हुई है। जिससे राजस्थान राज्य के किसानो को 300 रु का फायदा होने वाला है। वही पर मध्य प्रदेश राज्य के किसानो को भी इस बार बोनस मिलने वाला है। राज्य सरकार ने किसानो को बोनस देने की घोष्णा की है।
48 घंटो के अंदर होगा भुगतान
MSP दर पर हो रही खरीद का पैसा किसान को 48 घंटो के अंदर भुगतान किया जायेगा। राजस्थान राज्य में इस बार 318 खरीद केन्द्रों पर 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। वही पर मंडियों में कीमते MSP दर से अधिक चल रही है। जिससे सरकार की दिक्क़ते सकती है। गेहू की बम्पर आवक होने के बावजूद कीमते निचे नहीं आ रही है। इस बार राज्य में गेहूं का उत्पादन पिछले वित्तीय वर्ष में 120.17 लाख टन की तुलना में 121.68 लाख टन के करीब होने का अनुमान है।
हरियाणा में 15 मार्च से होगी गेहू की खरीद
MSP रेट पर हरियाणा राज्य में 15 मार्च से गेहू की खरीद का कार्य शुरू होने वाला है। जिन किसानो MSP दर पर गेहू बेचने के लिए पंजीकरण पूर्ण नहीं किया है वो लोग मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के जरिये पंजीकरण पूर्ण करवा सकते है। किसी भी जनसेवा केंद्र की मदद से ये कार्य पूर्ण किया जा सकता है। आपको बता दे की 15 मार्च से 1 अप्रेल तक गेहू की MSP मूल्य पर खरीद का कार्य जारी रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से होगी गेहू की खरीद
राज्य में 17 मार्च 2025 से गेहू की खरीद का कार्य MSP पर होने वाला है। सोमवार के दिन कैबिनेट बैठक में राज्य में नई गेहू खरीद निति को मंजूरी दी गई है। और गेहू का तय MSP भी लागु किया गया है। MSP दर पर गेहू की खरीद के लिए राज्य में 6500 केन्द्रो की स्थापना की गई है। जिससे किसानो को फसल बेचने में आसानी होने वाली है। किसानो की सुविधा एवं खरीद पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए मोबाइल क्रय केन्द्रों पर होने वाली प्रत्येक खरीद का ई-पॉप डिवाइस द्वारा भी कैप्चर किया जायेगा।