NFLSpice NewsNFLSpice News
  • Home
  • न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • हरियाणा
  • बिज़नेस
  • कृषि – किसान
  • खेल
Font ResizerAa
NFLSpice NewsNFLSpice News
Font ResizerAa
  • Home
  • न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • हरियाणा
  • बिज़नेस
  • कृषि – किसान
  • खेल
Search
  • Home
  • न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • हरियाणा
  • बिज़नेस
  • कृषि – किसान
  • खेल
Follow US
हरियाणा

सोनीपत में नकली ईनो फैक्ट्री पकड़ी गई: अटेरना गांव के खेतों में चल रहा था अवैध धंधा, हजारों पैकेट सील

सोनीपत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने गांव अटेरना में छापेमारी कर नकली 'ईनो' बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से हजारों नकली पैकेट बरामद हुए हैं। संचालक अमरजीत दहिया फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

Saloni Yadav
Last updated: April 24, 2026 10:41 AM IST 10:41 am
By
Saloni Yadav
BySaloni Yadav
Follow:
अटेरना गांव के खेतों में चल रहा था अवैध धंधा, हजारों पैकेट सील
अटेरना गांव के खेतों में चल रहा था अवैध धंधा, हजारों पैकेट सील

सोनीपत: पैसे कमाने की हवस में इंसान किस हद तक गिर सकता है इसका ताजा उदाहरण सोनीपत के गांव अटेरना में देखने को मिला है। यहां कुंडली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेतों में चल रही एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली ईनो बरामद की है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए, फैक्ट्री में हजारों की संख्या में ईनो के नकली पैकेट तैयार किए जा रहे थे।

आयुष और फूड सेफ्टी विभाग ने डाला डेरा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और फूड सेफ्टी विभाग की टीमों को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री के पास दवा या खाद्य पदार्थ बनाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

More Read

हरियाणा पुलिस ट्रांसफर लिस्ट 2026
हरियाणा पुलिस ट्रांसफर लिस्ट 2026: 24 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: टायर बदलते समय दंपति की मौत, चार मासूमों के सिर से उठा साया
हरियाणा श्रम विभाग घोटाला: 1500 करोड़ की फर्जी वर्क स्लिप जांच में देरी, 1.93 लाख फर्जी मजदूर मिले
Haryana News – रेवाड़ी में खून से सनी थार मिलने से हड़कंप: हाईवे किनारे खेत में मिली टूटी गाड़ी, चालक लापता
हरियाणा स्कूल एडमिशन 2026: पहली कक्षा में दाखिले के लिए 6 साल की उम्र अनिवार्य, सरकार ने बदले नियम

आयुष विभाग के डॉक्टर रामावतार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पूरी तरह नकली प्रतीत हो रही है।

फिलहाल मौके से सैंपल भरकर लैब भेज दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें किन खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

संचालक फरार, पुलिस ने की घेराबंदी

फैक्ट्री का संचालक अमरजीत दहिया छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

फूड सेफ्टी अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूरे प्लांट को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

सावधान! आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है नकली ईनो

डॉक्टरों के मुताबिक एसिडिटी से राहत पाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईनो का अगर नकली वर्जन शरीर में जाए, तो यह पेट में अल्सर, किडनी की समस्या या गंभीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नकली माल अब तक किन-किन बाजारों और शहरों में सप्लाई किया जा चुका है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share

Breaking News

Haryana Weather Update
Haryana Weather Update: फरीदाबाद में पारा 43.4 डिग्री पहुंचा, हरियाणा के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम हरियाणा
यूपी में 60 जिलों में भीषण लू का अलर्ट
UP Weather: यूपी में 60 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, जानें कब होगी बारिश और कब मिलेगी राहत
मौसम
NFLSpice News Haryana
रेवाड़ी हादसा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर ने डिवाइडर तोड़ा, ट्रॉले और कार के उड़े परखच्चे
हरियाणा
Weather Update Today
Weather Update Today: कहीं बारिश और तूफान तो कहीं लू का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी समेत अपने राज्य का मौसम
मौसम
IPL 2026 GT vs KKR Match Preview: केकेआर के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, गुजरात की नजरें जीत पर
IPL 2026 GT vs KKR Match Preview: केकेआर के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, गुजरात की नजरें जीत पर
खेल

You Might Also Like

हरियाणा

कामगारों के लिए बड़ी राहत: कार्यस्थल पर हादसे या मौत होने पर सरकार देगी 4 लाख तक की मदद, जानें कैसे मिलेगा लाभ

April 17, 2026 8:02 AM IST
NFLSpice News Haryana
हरियाणा

Breaking News: सैनी सरकार ने बनाया देश का पहला कल्याण कोष, विदेशों में संकट में फंसे युवाओं को मिलेगी 7 लाख की सीधी मदद

April 17, 2026 8:25 AM IST
अंबाला में नकली RTO बनकर स्क्रैप से भरा ट्रक लूटा
हरियाणा

Haryana News: अंबाला में नकली RTO बनकर स्क्रैप से भरा ट्रक लूटा, मर्डर का आरोपी निकला मास्टरमाइंड! ऐसे हुआ पर्दाफाश

March 30, 2026 11:27 AM IST
NFLSpice News Haryana
हरियाणा

Haryana News: HSSC उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रद्दी हुए ये 3 सर्टिफिकेट; तुरंत बनवाएं नए दस्तावेज

April 3, 2026 10:06 AM IST
Copyright 2026 - All Rights Reserved - NFLSpice News
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?