LIVE TV
NAVIGATION MENU
Home » खेल» IPL 2026 GT vs KKR Match Preview: केकेआर के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, गुजरात की नजरें जीत पर
खेल

IPL 2026 GT vs KKR Match Preview: केकेआर के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, गुजरात की नजरें जीत पर

April 17, 2026 • 8:48 AM

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला आज साख की लड़ाई बन चुका है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए यह सीजन अब तक किसी दुःस्वप्न जैसा रहा है। 5 मैचों में 4 हार झेल चुकी केकेआर अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

अगर आज टीम को जीत नहीं मिलती है तो प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो जाएगी। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाकर अंकतालिका में ऊपर चढ़ने की कोशिश करेगी।

Read This: Rewari AIIMS Update: रेवाड़ी एम्स में जुलाई से शुरू होगी ओपीडी, MBBS की 50 सीटों को मिली मंजूरी

केकेआर का फ्लॉप शो: न बल्ला चल रहा, न गेंद

केकेआर की सबसे बड़ी समस्या उसका टॉप ऑर्डर है। फिन एलन अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं वहीं कप्तान रहाणे और युवा रघुवंशी की पारियों में वो निरंतरता नहीं दिखी जिसकी जरूरत है। रिंकू सिंह और कैमरुन ग्रीन जैसे पावर हिटर्स का बल्ला खामोश होना टीम को भारी पड़ रहा है।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की फिरकी का जादू इस सीजन में फीका नजर आ रहा है। आज के मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

गुजरात का मजबूत गढ़: बटलर और गिल की जोड़ी है खतरा

गुजरात टाइटंस की ताकत उसकी धाकड़ बल्लेबाजी है। जोस बटलर और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है।

Read This: Rewari News: धारूहेड़ा की ओकास सोसायटी में सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन और ग्लेन फिलिप्स टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज की तिकड़ी के साथ राशिद खान की स्पिन केकेआर के लिए ‘पहाड़’ जैसी चुनौती खड़ी करेगी। गुजरात वर्तमान में 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे स्थान पर है।

आंकड़ों में गुजरात का पलड़ा भारी

इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले हुए हैं जिनमें से 3 बार बाजी गुजरात ने मारी है। केकेआर को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

आज के मैच में पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

Read This: Haryana News: डबवाली में नशा तस्करों से संबंध और वसूली के आरोप में 2 CIA प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ABOUT THE AUTHOR

सच के साथ रहना और इसको लगातार निभाना इतना मुश्किल भी नहीं होता। हरियाणा से हूँ और हरियाणा की माटी से जुडी हर खबर पर नजर रखती हूँ। पत्रकारिता के साथ पिछले 8 सालों से एक अटूट रिश्ता बना हुआ है। आपके लिए हरियाणा की हर छोटी बड़ी खबर सटीकता के साथ लेकर आती हूँ ताकि आप सब ख़बरों से अपडेटेड रह सके। ...Read More

RECOMMENDED FOR YOU