नई दिल्ली : भारत के क्रिकेटर विराट कोहली की लोकप्रियता इतनी अधिक है, कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 265 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर है और फेसबुक पर भी 50 मिलियन फॉलोअर है और उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेश में भी है, लेकिन सबसे हैरानी की बात है, कि साल 2023 में विराट कोहली का नाम करने वाली गूगल पर सबसे अधिक सर्च करने वाली सूची में नहीं था, इसमें भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभनम गिल का नाम शामिल है और वह इस सूची में टॉप 2 पर है।
अभिनेत्री कियारा आडवाणी को इस साल Google पर किया गया सबसे अधिक सर्च
अभिनेत्री कियारा आडवाणी को साल 2023 में सबसे अधिक गूगल पर सर्च किया गया, उसके बाद शुभमन गिल का नाम आता है और वह टॉप 2 पर रहे है। भारत के अन्य दो खिलाड़ी मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को भी सबसे अधिक सर्च किया गया और वह क्रमशः चौथे और नौवे स्थान पर रहे, इसके अलावा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रचिन रविंद्र और ग्लेन मैक्सवेल भी इस सूची में शामिल है।
विराट कोहली की सूची में शामिल न होने की एक मुख्य वजह यह हो सकती है, कि विराट कोहली के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं, लेकिन जब भी कोई नया खिलाड़ी परफॉर्मेंस करता है, तो उसके बारे में लोग जानना पसंद करते हैं, इसीलिए इस बार शुभगन गिल रचिन रविंद्र जैसे नए खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिन्होने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और इसीलिए उनको लोगों ने सर्च किया है।
साल 2023 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट
- कियारा आडवाणी
- शुभमन गिल
- रचिन रविंद्र
- मोहम्मद शमी
- एल्विश यादव
- सिद्धार्थ मल्होत्रा
- ग्लेन मैक्सवेल
- डेविड बैकहम
- सूर्यकुमार यादव
- ट्रेविस हेड
विराट कोहली है Google के 25 साल के इतिहास में सबसे अधिक सर्च किये जाने वाले Cricketer
भले ही विराट कोहली का नाम 2023 में टॉप 10 सर्च करने वाली सूची में शामिल नहीं है, लेकिन गूगल के 25 साल के इतिहास में वह सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर है, इसी तरह से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर तथा कैप्टन कूल धोनी, हिटमैन रोहित शर्मा को भी अधिक बार सर्च किया गया है।
हालांकि शीर्ष स्थान पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो है, जिनको सबसे अधिक लोग सर्च करते हैं और उनकी लोकप्रियता भी विराट कोहली से थोड़ी अधिक है।
फिलहाल विराट कोहली इस समय आराम कर रहे हैं और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने टेस्ट सीरीज में नजर आ सकते हैं, जिसमें उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, क्योंकि विराट कोहली ने काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है। वह वनडे और t20 में शतक बनाकर अपनी वापसी का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाना बाकी है।
विराट कोहली की लोकप्रियता वैसे ही इतनी अधिक नहीं है, उन्होंने उस मुकाम को हासिल किया है, वह वनडे में 50 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं तथा दुनिया में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर है, उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर है और ऐसा माना जा रहा है, कि विराट कोहली उनके रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं, इसलिए लोगों के साथ विराट कोहली का इमोशन जुड़ा रहता है और जहां भी विराट कोहली खेलने के लिए जाते हैं, वहां पर लोग उन्हें देखने अवश्य जाते हैं।