---Advertisement---

क्या है NCC ,कैसे Join करे और इसके करने के फायदे ,योग्यता और उदेश्य कि सम्पूर्ण जानकारी

By
On:

NCC Kya Hai : हम आपको बता दे कि NCC को लेने कि इच्छा सबकी होती है ,क्योकि इसकी वर्दी को पहनकर हमे स्वयं पर गर्व महसूस होता है। NCC भारत में एक भारतीय सशस्त्र बल की युवा शाखा होती है। आपको बता दे कि बहुत से लोग के मन में यह सवाल आया होगा कि NCC क्या है ,कैसे कि जाती है ,क्यों कि जाती है ,और इसके करने से क्या फायदा होता होता है आदि सभी कि जानकारी हम आपको हमारी से पोस्ट के माध्यम से देंगे आइये जानते है इस इसकी सम्पूर्ण जानकारी के बारे में।

NCC का इतिहास क्या है ?

हम आपको बता दे कि प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश फौज में सेनिको कि कमी आने लग गई थी ,इस कारण से ब्रिटिश शासन छात्रों को विश्व विद्यालय में सैन्य प्रशिक्षण देना चाहते है ,उसी को ध्यान में रखते हुए 1917 में UC कि स्थापना कि गयी उसके बाद 1920 में UTC कि स्थापना कि गयी और 1942 में UTC का नाम बदलकर UOTC रखा गया ,आपको बता दे कि 1946 में UOTC की देश में 19 यूनिट थी। उसके बाद दूसरे विश्व युद्ध में (1939 -45 ) इसका उदेश्य सफल नहीं हो सका।

फिर भारत सरकार ने 1946 में पंडित ह्र्दयनाथ कुंजरू की अध्य्क्षता में एक समिति ”राष्टीय कैडेट कोर” बनाई है और उसमे की समिति की स्थापना की। इसके बाद इसका उदेश्य सफल रहा और 16 जुलाई 1948 में NCC अधिनियम के द्वारा रक्षा मंत्रालय में ”राष्टीय कैडेट कोर” की स्थापना हुई।

NCC की Full Form क्या है ?

NCC फुलफॉर्म हिंदी -राष्टीय कैडेट कोर

NCC फुलफॉर्म अंग्रेजी -National Cadet Crops

NCC का उदेश्य

NCC का उदेश्य देश के युवाओ में चरित्र, साहचर्य, अनुशासन, नेतृत्व,धर्मनिरपेक्षता, निस्वार्थ सेवा भाव का संचार करना।
NCC केडेट को देश की सेवा के लिए तैयार करना।
युवाओ को प्रेरित करने के लिए उचित वातावरण बनाये रखना।

NCC का Motto

NCC (राष्टीय कैडेट कोर ) का motto देश में ”एकता और अनुशासन” बनाये रखना ही इसका ध्येय है।

NCC का झंडा

हम आपको बता दे की NCC के झंडे में तीन रंग पाए जाते है। और यह समान तीन खड़ी पट्टियों में बता होता है। इसमें सबसे ऊपर लाल रंग की पट्टी और उसके नीचे गहरी नीली रंग की पट्टी और फिर आसमानी रंग की पट्टी होती है। जो की इनका रंग सेनाओ को प्रतीक होता है ,जिसमे लाक रंग सेना और गहरा नीला नौसेना और आसमानी रंग वायु सेना का प्रतीक होता है। इस झंडे के बीच में 16 पंखुडिया होती है ,क्योकि यह 16 निर्देषालयो का प्रतीक माना जाता है और इसके चक्र में NCC लिखा होता ही।

NCC की योग्यता क्या होती है

इसमें आवेदन हेतु सीनयर विग्स के लिए 26 वर्ष आयु होनी चाहिए।
NCC आवेदन हेतु भारत का नागरिक होना जरुरी होता है।
NCC में आवेदन के लिए छात्र की लम्बाई 157.5 सेमी होनी चाहिए।
NCC में physically fit होना जरूरी है।

NCC ज्वाइन करना

हम आपको बता दे की NCC को ज्वाइन करने के लिए आपको अगर स्कूल में NCC लेनी है तो तब फॉर्म भरे जाये ,तब आपको फॉर्म भरना चाहिए। उसी प्रकार कालेज में भी फॉर्म भरे ,उसके बाद आपकी Race होगी अगर आप इसमें पास हो गए तो आपका एग्जाम होगा अगर आप उसमे भी पास हो गए ,तो फिर आपको फिजिकल होगा अगर आप इसमें भी पास हो गए तो आप NCC में ज्वाइन हो जाते है
उसके लिए आप सरकारी और प्राइवेट कॉलेज से भी कर सकते है ,क्योकि इसकी मान्यता एक ही होती है। इसको फॉर्म जून में भरा जाता है ,जो की स्कूल और कालेज में ही भर सकते है।

NCC में निर्देशालय

NCC में कुल 17 निर्देशालय होते है और 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश होते है छोटे केंद्र और राज्यों को बड़े राज्यों के निर्देशालय में जोड़ा गया है।

NCC में Certificate का महत्व

NCC के प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए छात्रों का तीन certificate दिए जाते है। लेकिन NCC ‘A’ Certificate छात्रों को स्कूल में NCC ज्वाइन करने पर दिया जाता है और NCC ‘B’ Certificate और NCC ‘C’ Certificate कालेज में ज्वाइन पर दिया जाता है। NCC में तीनो सर्टिफिकेट में से सबसे अच्छा NCC ‘C’ Certificate होता है ,जिसमे ”A ” ग्रेड होती है। और सबसे नीचे NCC ‘A’ Certificate होती है ,जिसमे C ग्रेड होती है।

NCC ‘A’ Certificate : यह स्कूल में दिया जाता है ,जो 9th और 10th में ज्वाइन छात्रों को दिया जाता है।

NCC ‘B’ Certificate : यह कालेज में दी जाती है जो छात्र NCC में ज्वाइन होते है उनको कालेज में दी जाती है।

NCC ‘C’ Certificate : यह भी कालेज में ही दिया जाता है ,इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के बाद आप अपने करियर में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।

आपको बता दे की NCC को तीन साल में पूरा किया जाता है और अगर आप A Certificate को नहीं प्राप्त कर सके तो कोई समस्या नहीं होती है उसके बाद आप ‘C’ Certificate और NCC ‘B’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा
NCC ‘C’ Certificate को प्राप्त करने के लिए NCC ‘B’ Certificate को प्राप्त करना होगा। क्योकि ‘C’ Certificate प्राप्त विद्यार्थी को नौकरी में छूट दे जाती है।

क्या कालेज में Graduation करते समय दूसरे साल NCC Join कर सकते है

हम आपको बता दे की यह सवाल बहुत से लोग को परेशान करता है ,लेकिन आप को बता दे की आप कोई तीन साल की Graduation कर रहे है तो आप दूसरे वर्ष NCC ज्वाइन नहीं कर सकते है ,क्योकि NCC तीन साल की होती है। अगर आप इंजीनियरिंग कर रहे है तो आप कर सकते है ,क्योकि यह चार साल का होता है ,अगर आप दूसरे साल करेंगे तो आप आराम से NCC ‘C’ Certificate प्राप्त कर सकते है।

NCC यूनिफार्म

हम आपको बता दे की NCC ज्वाइन करने पर आपको NCC ड्रेस पहननी होती है NCC तीन प्रकार की होती है अगर आप Army NCC ज्वाइन करते है तो आपको आर्मी जैसी खाकी वर्दी पहननी होती है ,और अगर आप Navy केडिट हो तो उसके लिए सफेद वर्दी पहननी होती है। और ऐसे ही Air Force के लिए नीली वर्दी होती है।

NCC के फायदे क्या है ?

  • अगर आपअफसर या सिपाही बनना चाहते है तो अगर आपके पास NCC ‘C’ Certificate है तो आपको बिना किसी entrance exam को दिए सेनाओ में शामिल किया जाता है। जो की छात्रों के लिए अधिक कठिन होता है।
  • इसके अलावा आप armed force में जाना चाहते है तो वहा इंटरव्यू और मेडिकल देना होता है।
  • आपको बता दे की बहुत से स्कूल , कॉलेज और यूनिवर्सिटी में इसकी NCC Certificate होने पर छूट दी जाती है।
  • राज्य सरकार भी ‘C’ Certificate प्राप्त विद्यार्थी को नौकरी पाने में छूट देती है।
  • NCC Cadet को अधिक महत्व दिया जाता है ,क्योकि वह देश का आधा फौजी होता है।
  • सेना में जवानो की कमी होने पर भी NCC कैडेट उसमे अपनी भूमिका निभाते है।
  • इसके अलावा आप Supervisor Soldier Clerk Officer, Security Services ऑपरेशन्स,Bank Officer Assistant, Assistant Statistical आदि नोकरियो में कोई भी चुन सकते है।

NCC के टॉप कालेज कोनसे है ?

  • Kurukshetra University, Haryana
  • Lovely Professional University, Punjab
  • Hansraj College, New Delhi
  • Jawaharlal Nehru University, Delhi
  • Guru Nanak College, Haryana
  • Mahatma Gandhi College, West Bengal
  • Fergusson College, Pune
  • Mahatma Gandhi College, West Bengal

NCC को Join करने के बाद फीस

अगर आप सरकारी स्कूल या कॉलेज से NCC करते है तो आपको कोई फीस नहीं देनी होती है। लेकिन बेल्ट , शूज ,NCC uniform के पैसे देने होते है ,और प्राइवेट से करने पर थोड़ा अधिक खर्चा होता है ,वैसे ज्यादा नहीं होता है। इसके अलावा Camp में जाने की लिए खर्च आता है.

Saloni Yadav

मीडिया के क्षेत्र में करीब 3 साल का अनुभव प्राप्त है। सरल हिस्ट्री वेबसाइट से करियर की शुरुआत की, जहां 2 साल कंटेंट राइटिंग का काम किया। अब 1 साल से एन एफ एल स्पाइस वेबसाइट में अपनी सेवा दे रही हूँ। शुरू से ही मेरी रूचि खेती से जुड़े आर्टिकल में रही है इसलिए यहां खेती से जुड़े आर्टिकल लिखती हूँ। कोशिश रहती है की हमेशा सही जानकारी आप तक पहुंचाऊं ताकि आपके काम आ सके।

For Feedback - feedback@example.com
Join Our WhatsApp Channel