Qatar News: कतर के अमीर ने पीएम मोदी से की बात, भारतीय नागरिकों की मौत पर जताया शोक
कतर के रस लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत के बाद कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर भी चर्चा की।