3KW Solar System Cost: आज के समय में बिजली के दाम बढ़ते ही जा रहे है जिसके चलते लोग अब अपने घरों और ऑफिसों में सोलर सिस्टम लगाने लगे है और इसकी वजह से बिजली बिल ख़त्म हो जाता है या फिर बिलकुल ही कम हो जाता है। लेकिन आज भी बहुत सारे लोग इसे है जो सोलर का नाम तो जानते है लेकिन उनको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है।
अगर आपके घर का महीने के बिल 3 हजार से 5 हजार तक महीने का होता है जो की सामान्य परिवारों में होता है तो आपको अपने घर में 3KW का सोलर सिस्टम लगवाने की जरुरत है। ये आपके घर के बिल को जीरो कर देगा। अब बात आती है की 3KW Solar System कैसे लगेगा, कितनी बिजली बनाएगा और आखिर इसको लगवाने के लिए सरकार की तरफ से क्या सहायता मिलती है। आइये जानते है इसको डिटेल में –
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लीजिये लाभ
भारत की केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने मिलकर इस योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने पर लोगों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। आपको इस योजना के तहत अपने सोलर सिस्टम को बिजली ग्रिड के साथ में जुड़वाना होता है जिसको On-Grid System या फिर बिना बैटरी वाला सिस्टम भी कहते है।
सरकार इसमें अलग अलग कैपेसिटी के सोलर सिस्टम पर अलग अलग सब्सिडी का लाभ देती है जो इस प्रकार से होता है 3KW Solar System Cost –
- 1KW On-Grid Solar System : आपको ₹30,000 रूपये सब्सिडी मिलती है जबकि इसको लगवाने का कुल खर्चा आपका सब्सिडी निकलने के बाद लगभग ₹50,000 का होने वाला है।
- 2KW On-Grid Solar System : आप 2KW का सोलर सिस्टम लगवा रहे है तो सरकार की और से आपको ₹60,000 सब्सिडी मिलेगी और सब्सिडी के बाद आपका कुल खर्चा लगभग ₹90,000 से ₹1,10000 तक आ जाता है।
- 3KW On-Grid Solar System : 3KW वाले सिस्टम पर सरकार आपको ₹78,000 सब्सिडी देती है जो की अधिकतम है और सब्सिडी के बाद में आपका इसको लगवाने का खर्चा लगभग ₹1,08,000 से ₹1,40,000 तक रहने वाला है।
3KW से ऊपर आप कितना भी बड़ा सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे तो आपको सब्सिडी केवल ₹78,000 ही मिलने वाली है। 3KW Solar System Cost
3KW सोलर सिस्टम से कितनी बिजली पैदा होगी?
अब बात करते है की 3KW का सोलर सिस्टम आपको कितनी बिजली बनाकर देने वाला है। आपको बता दें की इस सिस्टम से आपको रोजाना लगभग 12 से लेकर 18 यूनिट बिजली मिलने वाली है। इसके अलावा मौसम पर भी निर्भर रहता है क्योंकि अगर धुप नहीं है तो कम बिजली मिलेगी और मौसम साफ है तो अधिक बिजली बनने वाली है।
एक महीने में आपको 3KW के सोलर सिस्टम से लगभग 350 से लेकर 450 यूनिक तक मिल जाती है और सालाना की अगर बात करे तो 4,300 से 5,400 यूनिट आपको इस सिस्टम से मिल जाती है जो आपके घर के बिजली बिल को बिलकुल खत्म करने के लिए पर्याप्त होने वाला है।






