केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, इस फॉर्मूले से खाते में आएंगे ₹53 लाख तक एरियर

8th Pay Commission: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इस समय की सबसे बड़ी चर्चा का विषय 8वां वेतन आयोग बना हुआ है। कर्मचारी संगठनों और आयोग के आला अधिकारियों के बीच बंद कमरों में बैठकों का दौर जारी है। 15 जून 2026 तक आयोग को ज्ञापन सौंपने की आखिरी तारीख है जबकि 22-23 जून को लखनऊ में एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है।

इस बीच सबसे ज्यादा सुगबुगाहट इस बात को लेकर है कि नए वेतन आयोग के लागू होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की जेब में कितना पैसा आएगा।

पर्दे के पीछे की खबरों की मानें तो इस बार ग्रुप-A के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों (लेवल 11 से 14) की किस्मत पूरी तरह चमकने वाली है। इनमें डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर, चीफ इंजीनियर और सीनियर साइंटिस्ट जैसे रसूखदार पद शामिल हैं।

एरियर का सबसे बड़ा गणित

अगर सरकार कर्मचारी यूनियनों की मांग मानते हुए 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू कर देती है तो लेवल-14 के बड़े अधिकारियों का सिर्फ 20 महीने का अनुमानित एरियर ही ₹53.64 लाख के पार चला जाएगा।

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि नया वेतनमान कब से जेब में आएगा? विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आयोग का कार्यकाल नवंबर 2025 में तय होने के बाद रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपी जा सकती है। इसके बाद कैबिनेट की मुहर लगते-लगते साल 2027 की दूसरी छमाही (अगस्त या सितंबर) आ जाएगी।

चूंकि 7वें वेतन आयोग की म्याद 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी है इसलिए कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही एरियर (बकाया) दिया जाएगा। देरी जितनी ज्यादा होगी एकमुश्त मिलने वाला फंड उतना ही मोटा होगा।

एक जरूरी बात जो हर कर्मचारी को समझनी चाहिए वो यह है कि एरियर की ये मोटी रकम सिर्फ और सिर्फ बढ़ी हुई बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट होती है। इसमें डीए (DA) एचआरए (HRA) या चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस जैसे भत्तों का एरियर शामिल नहीं होता क्योंकि उनके नियम और दरें बाद में अलग से तय की जाती हैं।

फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से समझें अपनी नई सैलरी और एरियर

आइए देश के शीर्ष अधिकारियों (लेवल 11 से 14) के मौजूदा वेतन और अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होने वाले बंपर फायदे को नीचे दी गई तालिका से आसान भाषा में समझते हैं:

1. वर्तमान वेतन ढांचा और पद

  • लेवल 11 (प्रारंभिक बेसिक: ₹67,700): उप सचिव (Deputy Secretary), एग्जीक्यूटिव इंजीनियर।

  • लेवल 12 (प्रारंभिक बेसिक: ₹78,800): निदेशक (Director), केंद्रीय संस्थानों में प्रोफेसर।

  • लेवल 13 (प्रारंभिक बेसिक: ₹1,23,100): चीफ इंजीनियर, सीनियर डायरेक्टर, उच्च ग्रेड वैज्ञानिक।

  • लेवल 14 (प्रारंभिक बेसिक: ₹1,44,200): वरिष्ठ संयुक्त सचिव, एडिशनल डायरेक्टर जनरल।

2. फिटमेंट फैक्टर के अलग-अलग दृश्यों (Calculations) पर 20 महीने का संभावित एरियर

यदि 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ:

  • लेवल 11: नई बेसिक ➔ ₹1,35,400 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹13,54,000

  • लेवल 14: नई बेसिक ➔ ₹2,88,400 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹28,84,000

यदि 2.28 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ:

  • लेवल 11: नई बेसिक ➔ ₹1,54,356 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹17,33,120

  • लेवल 14: नई बेसिक ➔ ₹3,28,776 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹36,91,520

यदि मांग के अनुसार 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ (अधिकतम लाभ):

  • लेवल 11: नई बेसिक ➔ ₹1,93,622 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹25,18,440

  • लेवल 12: नई बेसिक ➔ ₹2,25,368 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹29,31,360

  • लेवल 13: नई बेसिक ➔ ₹3,52,066 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹45,79,320

  • लेवल 14: नई बेसिक ➔ ₹4,12,412 | 20 महीने का एरियर ➔ ₹53,64,240

News End

Click here to read more news in this category: बिज़नेस

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *