Haryana Nursing Strike: महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया के बयान पर भड़के नर्सिंग अधिकारी, आज हरियाणा में 2 घंटे की हड़ताल

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में आज चिकित्सा सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की एक कथित अमर्यादित टिप्पणी से नाराज होकर प्रदेश के नर्सिंग अधिकारियों ने आज (9 जून 2026) पूरे राज्य में दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है।

कुरुक्षेत्र डॉक्टर रेप केस की जांच के दौरान बढ़ा विवाद

यह पूरा विवाद 7 जून को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में हुए एक डॉक्टर रेप केस की जांच के दौरान शुरू हुआ।

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा) का आरोप है कि जांच के सिलसिले में अस्पताल पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने वहां मौजूद नर्सिंग अधिकारियों के प्रति बेहद अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

एसोसिएशन का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ पर न सिर्फ बेबुनियाद और अनुचित आरोप मढ़े गए बल्कि पूरे नर्सिंग कैडर की गरिमा और छवि को सरेआम ठेस पहुंचाई गई।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा पत्र, मांगी सार्वजनिक माफी

एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता कुमारी ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) और महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं समेत सभी जिलों के सिविल सर्जनों को एक लिखित पत्र भेजा है।

पत्र में साफ कहा गया है कि कुरुक्षेत्र वाले मामले में नर्सिंग अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है, इसके बावजूद पूरे समुदाय को कठघरे में खड़ा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

संगठन ने दो टूक मांग की है कि महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया अपने इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से पूरे नर्सिंग कैडर से माफी मांगें।

आज सुबह 10 से 12 बजे तक ठप रहेगा काम

अपनी मांगों और आत्मसम्मान की लड़ाई को लेकर एसोसिएशन ने आज, 9 जून को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हरियाणा के सभी जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल की घोषणा की है।

संगठन का कहना है कि यह मुद्दा पूरे नर्सिंग समाज की भावनाओं और सम्मान से जुड़ा है इसलिए सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

News End

Click here to read more news in this category: हरियाणा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *