65 किमी का कॉरिडोर, 6 स्टेशन: नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा

Saloni Yadav
Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor
Sep 18, 2025 • 4:45 PM
https://nflspice.com/latest-news/65-km-corridor-6-stations-namo-bharat-train-to-run-from-gurugram-to-greater-noida
Copied
65 किमी का कॉरिडोर, 6 स्टेशन: नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा
नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर करीब 65 किलोमीटर लंबा होगा. इस रूट पर शुरुआत में छह स्टेशन होंगे जिनमें गुरुग्राम का इफको चौक, सेक्टर 54 गोल्फ कोर्स रोड, फरीदाबाद का बाटा चौक, सेक्टर 85-86, नोएडा का सेक्टर 142-168 और ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर शामिल हैं. खबर है कि भविष्य में स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर नौ तक की जा सकती है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी. जल्द ही इन शहरों को जोड़ने वाली नमो भारत ट्रेन रफ्तार पकड़ेगी. इस ट्रेन से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस परियोजना को तेजी से पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं.

180 किमी/घंटा की रफ्तार

नमो भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव होगा. यह ट्रेन हर 5 से 7 मिनट में उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह कॉरिडोर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक से शुरू होकर फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा.

तीन महीने में डीपीआर तैयार

एनसीआरटीसी ने इस कॉरिडोर के लिए भू-तकनीकी सर्वेक्षण पूरा कर लिया है. अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू हो गया है, जो अगले तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है. डीपीआर को मंजूरी के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों को भेजा जाएगा. इस परियोजना पर करीब 15,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.

बेहतर कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार

नमो भारत ट्रेन का यह कॉरिडोर गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा. यह ट्रेन गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर से भी जुड़ेगी, जिससे जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना और आसान हो जाएगा. इससे न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि एनसीआर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी

इस परियोजना में मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है. इफको चौक पर यह ट्रेन दिल्ली-जयपुर हाईवे के नमो भारत रूट से जुड़ेगी, जबकि सेक्टर 54 में रैपिड मेट्रो से कनेक्टिविटी होगी. फरीदाबाद में बाटा चौक पर मेट्रो की वॉयलेट लाइन और नोएडा में सेक्टर 142 पर एक्वा लाइन से यह ट्रेन जुड़ेगी. इससे यात्रियों को एक से दूसरे परिवहन साधन में आसानी से बदलाव करने का मौका मिलेगा. अभी गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा पहुंचने में मेट्रो या बस से करीब दो घंटे लगते हैं. भीड़भाड़ के कारण यात्रियों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है. नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से यह सफर तेज, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा. यह परियोजना पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य यात्रियों के लिए सहज और सुलभ परिवहन सुनिश्चित करना है.
favorite Follow us for the latest updates:

Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor

सलोनी यादव (Managing Editor): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं।

आपकी पसंद की ख़बरें

Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu