Aadhaar App Update: आधार से लिंक मोबाइल नंबर अब घर बैठे बदलें, जानें UIDAI का नया तरीका

News Desk
News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor
Dec 23, 2025 • 12:25 PM
https://nflspice.com/latest-news/aadhaar-app-mobile-number-update-at-home
Copied
Aadhaar App Update: आधार से लिंक मोबाइल नंबर अब घर बैठे बदलें, जानें UIDAI का नया तरीका
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया तो अब सेंटर जाने की मजबूरी खत्म
  • UIDAI ने Aadhaar App में जोड़ा नया मोबाइल अपडेट फीचर
  • OTP के जरिए घर बैठे बदलेगा नंबर, लाइन और इंतजार से राहत
  • बैंक, UPI और सरकारी सेवाओं में अटकने वाली दिक्कतें होंगी खत्म
Aadhaar App Update: आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर आज सिर्फ एक संपर्क साधन नहीं बल्कि डिजिटल पहचान की रीढ़ बन चुका है। बैंक से लेकर UPI, सब्सिडी से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जरूरी सेवा आधार के मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से जुड़ी है। लेकिन जैसे ही नंबर बंद होता है या गलत हो जाता है तो फिर आम आदमी की परेशानी शुरू हो जाती है। अब तक मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आधार सेवा केंद्र या CSC सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते थे। लंबी कतार, समय की बर्बादी और कई बार दोबारा आने की मजबूरी आम अनुभव रहा है। इसी झंझट को खत्म करने के लिए UIDAI ने Aadhaar App में बड़ा बदलाव किया है। आइये जानते है इसको डिटेल में की कैसे आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को आसानी से बदल सकते है।

अब ऐप से ही बदलेगा आधार का मोबाइल नंबर

UIDAI के नए अपडेट के बाद Aadhaar App के जरिए घर बैठे मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा दी गई है। जिन लोगों का पुराना नंबर बंद हो चुका है या नया नंबर लेना पड़ा है उनके लिए यह सुविधा सीधे राहत लेकर आई है। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया मोबाइल से ही शुरू हो जाती है। यह भी पढ़ें: फिटमेंट फैक्टर 2.15 हुआ तो सैलरी दोगुनी से ज्यादा? जानिए पूरा गणित

लॉग-इन से लेकर रिक्वेस्ट तक पूरा प्रोसेस

यूजर को सबसे पहले Aadhaar App डाउनलोड या अपडेट करना होगा। ऐप में आधार नंबर या वर्चुअल ID से लॉग-इन किया जाएगा, जिसमें OTP वेरिफिकेशन जरूरी है। इसके बाद Update Aadhaar सेक्शन में जाकर नया मोबाइल नंबर दर्ज किया जा सकता है। OTP नए नंबर पर आएगा। OTP डालते ही अपडेट की रिक्वेस्ट UIDAI के सिस्टम में दर्ज हो जाती है। कुछ मामलों में अंतिम पुष्टि के लिए नजदीकी आधार केंद्र बुलाया जा सकता है लेकिन अधिकतर यूजर्स के लिए प्रक्रिया यहीं पूरी हो जाएगी।

कितने दिन में अपडेट होगा नंबर

UIDAI के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट होने में आम तौर पर 7 से 10 कार्यदिवस का समय लग सकता है। जैसे ही बदलाव पूरा होगा यूजर को SMS के जरिए सूचना मिल जाएगी। इसके बाद सभी OTP और अलर्ट नए नंबर पर आने लगेंगे।

आधार से मोबाइल लिंक न होने पर क्यों फंसता काम

अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो OTP आधारित सेवाएं बंद हो जाती हैं। ई-KYC, बैंकिंग सेवाएं, UPI वेरिफिकेशन, सरकारी योजनाओं का लाभ और डिजिटल ऐप्स तक पहुंच मुश्किल हो जाती है। कई बार पैन-आधार लिंक, सिम वेरिफिकेशन और सब्सिडी से जुड़ी प्रक्रिया भी अटक जाती है। यही वजह है कि UIDAI का यह अपडेट आम लोगों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
favorite Follow us for the latest updates:

News Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Chief Editor

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।

आपकी पसंद की ख़बरें

Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu