पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मुसेवाला के घर में खुशियां फिर से लौट आई है और मुसेवाला की मां ने बच्चे को जन्म दिया है जिसकी तस्वीरें उसके पिता की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह की तरफ से ये तस्वीरें शेयर की गई है जिनमे उन्होंने बच्चे को गोद में उठा रखा है। बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करके बच्चे के आयने की जानकारी सभी के साथ में शेयर की है।
IVF तकनीक से पैदा हुआ बच्चा
सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद में उनके घर में अब उनके माता पिता का सहारा बनने के लिए कोई भी बाकि नहीं था और उनके माता पिता की आयु भी करीब 60 के आसपास होने के कारण उन्होंने एक और बच्चे के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया। IVF के जरिये सिद्धू मुसेवाला की माँ ने आज एक बच्चे को जन्म सिया है जिसकी फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिवार की तरफ से उनकी सुरक्षा को देखते हुए IVF करवाने से लेकर काफी समय बाद तक सभी से गुजारिश की थी की इसको सार्वजानिक ना करें और ऐसा ही हुआ था। अभी कुछ समय पहले ही ये खबर मीडिया में सामने आई थी की सिद्धू की माता जी एक बच्चे को जन्म देने वाली है।
तस्वीरों को शेयर करके पिता ने क्या कहा
सिद्धू मुसेवाला के पिता ने बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर किया है और उसके साथ में एक मैसेज भी लिखा है जिसमे उन्होंने कहा है की ऊपर वाले ने सिद्धू मुसेवाला के छोटे भाई को हमारी गोद में दे दिया है उसके लिए हम उनके शुक्रगुजार है। आप सबके इतने प्यार के लिए हम आपके सभी के बहुत बहुत आभारी हैं। उपरवाले की कृपा से अभी तक बच्चा सही है और पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में कमेंट की बाढ़ आ गई है। लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ लोग कमेंट में लिख रहे है की सिद्धू इज बैक।
View this post on Instagram
सिद्धू मुसेवाला की हुई थी हत्या
पंजाब और पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की 29 मई 2022 को गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और बिश्नोई गैंग ने ली थी। मुसेवाला की हत्या में हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी की थी और मौका देखकर जब सिद्धू मुसेवाला अपनी गाड़ी से जा रहा था तो रस्ते में 30 राउंड फायरिंग करने हत्या कर दी थी। हालाँकि उनको सरकार की तरफ से सुक्षा भी दी गई थी लेकिन हत्या के समय सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। सिद्धू मुसेवाला ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लगा था जिसमे वो विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला से हार गए थे।
सिद्धू मुसेवाला के गाने आज भी है प्रसिद्ध
सिद्धू मुसेवाला एक पंजाबी सिंगर था जिसके गाने युवाओं में काफी पॉपुलर थे। आज भी उनके गानों को युवाओं के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। सिद्धू मुसेवाला के “सो हाई” टाइटल ट्रैक को लोगों ने सबसे ज्याद पसंद किया था और इसको 740 मिलियन लोगों ने देखा था।