कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर दूसरे राज्यों में जाकर ‘झूठे वादे’ करने का आरोप लगाया है। करनाल के निसिंग में हुड्डा ने मांग की कि मुख्यमंत्री पंजाब चुनाव से पहले इसी सीजन में हरियाणा के किसानों को धान का ₹3100 न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देना सुनिश्चित करें।
