Posted inहरियाणा, हांसी

Haryana News: 2 दिन लापता रहने के बाद घर लौटी युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने के 24 घंटे बाद पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव!

हरियाणा के हांसी (नारनौंद) में एक 20 वर्षीय युवती की रहस्यमयी मौत के बाद हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा शव दफनाए जाने के बाद पुलिस ने गुप्त शिकायत पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला। दो दिन लापता रहने के बाद युवती घर लौटी थी।