हरियाणा में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 8 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी हवाओं की सक्रियता से अगले 3 दिनों तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी।
