नई जीएसटी दरों से मिलेगी गरीबों को राहत - केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत

Saloni Yadav
Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor
Sep 24, 2025 • 1:40 AM
https://nflspice.com/haryana/new-gst-rao-inderjeet
Copied
नई जीएसटी दरों से मिलेगी गरीबों को राहत  - केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नई जीएसटी दरों को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान बताया। मंगलवार को रेवाड़ी की अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई जीएसटी नीति से आम लोगों का आर्थिक बोझ कम होगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 'एक देश-एक कर' अब हकीकत बन रहा है। नई जीएसटी व्यवस्था में कर प्रणाली को और सरल किया गया है, जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। खास तौर पर हेल्थ इंश्योरेंस को टैक्स फ्री कर दिया गया है। साथ ही मेडिकल उपकरणों और ट्रैक्टर जैसे कृषि उपकरणों पर भी जीएसटी दरें घटाई गई हैं।

राव इंद्रजीत ने कहा कि इन कदमों से न केवल गृहणियों की रसोई का खर्च कम होगा, बल्कि छोटे व्यापारियों और किसानों को भी फायदा होगा। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे इन सस्ती दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं।

आपको बता दें कि इस मौके पर राज्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की बात भी कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी शामिल हुए।

22 सितंबर से देशभर में लागू हो चुकी नई जीएसटी दरों से न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी बल्कि देश की आर्थिक तरक्की को भी नई गति मिलेगी। नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद आम आदमी के दैनिक उपयोग की बहुत सारी वस्तुओं के दामों में काफी गिरावट आ चुकी है ओर अब सस्ते में आपको सब सामान उपलब्ध हो रहा है।

bolt लेटेस्ट ख़बरें

favorite Follow us for the latest updates:

Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor

सलोनी यादव (Managing Editor): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं।

आपकी पसंद की ख़बरें

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान का सैन्य नेतृत्व ढेर? IRGC चीफ और रक्षा सलाहकार के खात्मे से मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा
इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान का सैन्य नेतृत्व ढेर? IRGC चीफ और रक्षा सलाहकार के खात्मे से मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा
Israel-US attack Iran LIVE: ईरान में महाप्रलय! खामेनेई की मौत और 7 टॉप कमांडरों का खात्मा, ट्रंप ने किया 'न्यू ईरान' का ऐलान
Israel-US attack Iran LIVE: ईरान में महाप्रलय! खामेनेई की मौत और 7 टॉप कमांडरों का खात्मा, ट्रंप ने किया 'न्यू ईरान' का ऐलान
खाड़ी देशों पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला: मिडिल ईस्ट में 'सेफ जोन' खत्म, युद्ध की आग में झुलसे कई शहर
खाड़ी देशों पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला: मिडिल ईस्ट में 'सेफ जोन' खत्म, युद्ध की आग में झुलसे कई शहर
यमुनानगर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान: HPV वैक्सीन से सुरक्षित होंगी 14,000 बेटियां
यमुनानगर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान: HPV वैक्सीन से सुरक्षित होंगी 14,000 बेटियां
Ambala News: अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को होगा फायदा
Ambala News: अमृतसर से अयोध्या धाम के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को होगा फायदा
Pakistan-Afghanistan War Live: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War Live: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu