दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था ने बको लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, इन जगहों पर भयंकर जाम

Saloni Yadav
Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor
Aug 13, 2025 • 6:46 PM
https://nflspice.com/haryana/traffic-diverted-in-delhi-due-to-security-arrangements-for-independence-day-heavy-jam-at-these-places
Copied
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था ने बको लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, इन जगहों पर भयंकर जाम

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। मंगलवार रात से राजधानी में बड़े वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसका असर दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर साफ देखने को मिला, जहां धारूहेड़ा के पास सुबह से ही ट्रकों और भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हाईवे पर जाम ने बढ़ाई परेशानी

वाहनों की सघन जांच और एंट्री पर रोक के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई। धारूहेड़ा और आसपास के इलाकों में सुबह से शाम तक 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला। जाम में फंसे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोग भी सर्विस लेन और आंतरिक सड़कों पर भारी भीड़ से परेशान रहे। गांवों की सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

कंपनियों पर भी पड़ा असर

हाईवे पर जाम के कारण कई कंपनियों के कर्मचारियों को ले जाने वाली बसें देरी से पहुंचीं। कच्चा माल समय पर न पहुंचने से कई फैक्ट्रियों में उत्पादन भी बाधित हुआ। मालवाहक वाहनों की लंबी कतारों ने कंपनियों की सप्लाई चेन को भी प्रभावित किया।

पुलिस ने बताई वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाले मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है। भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, सुबह के समय वाहनों की भारी संख्या के कारण हाईवे पर दबाव बढ़ गया।

रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर भी जाम

दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री बंद होने से ट्रैफिक को रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे की ओर मोड़ा गया। इससे कुंड से काठूवास तक करीब पांच किलोमीटर के इलाके में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने ड्राइवरों से अनावश्यक यात्रा से बचने और रूट की जानकारी लेकर ही निकलने की अपील की है। साथ ही लोगों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उठाए गए इन कदमों ने यातायात व्यवस्था पर बड़ा असर डाला है। प्रशासन और पुलिस मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों और ड्राइवरों को अभी कुछ और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

favorite Follow us for the latest updates:

Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor

सलोनी यादव (Managing Editor): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं।

आपकी पसंद की ख़बरें

Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
Pakistan-Afghanistan War: काबुल और कंधार पर पाकिस्तान की भारी बमबारी, तालिबान ने दी 'ओपन वार' की चेतावनी
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu