home page

एक्टिव होंगे लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ, बन रहे है बारिश के आसार

एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाले है। एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे एवं कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते है। दिनभर धुप कुछ हिस्सों में निकल सकती है। हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य कुछ राज्यों में नए सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है। 
 | 
weather
Weather : देश के अलग अलग राज्यों में फिर से मौसम में बदलाव होने वाले है। क्योकि दो नए सिस्टम फिर से एक्टिव होंगे। जिसके प्रभाव से कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना बन रही है। आगामी 4 फरवरी तक लगातार दो सिस्टम एक्टिव होंगे। जिनका असर भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में देखने को मिलेगा। राजस्थान राज्य के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। और इसके असर से राज्य में अलग अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश एवं बादलो की आवाजाही रह सकती है। 

वही पर देश के कुछ राज्यों जैसे की हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य कुछ राज्यों में कोहरे की चादर अभी भी नजर आ रही है। सुबह के समय घने कोहरे से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। हालाँकि दिनभर अच्छी धुप होने से ठण्ड का अहसास कम हो रहा है। पिछले 24 घंटो के दौरान जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, सिक्किम, आसाम के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, त्रिपुरा, तमिलनाडु क्षेत्र में बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। वही पर आगामी 24 घंटो के दौरान नए सिस्टम के प्रभाव के कारण हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, लदाख, सिक्किम क्षेत्र, लक्षद्वीप, नागालैंड, राजस्थान सहित अन्य कुछ हिसो में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 

राजधानी दिल्ली में कैसा होगा मौसम 

दिल्ली में मौसम अच्छा रहने की संभावना है बारिश की संभावना नहीं है। 7 फरवरी तक मौसम साफ़ एवं अच्छी धुप निकल सकती है। तापमान अधिकतम 25 डिग्री एवं न्यूनतम 8 डिग्री तक जा सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते है। दिल्ली नजदीकी क्षेत्रों में आगामी 24 घंटो के दौरान मौसम में बदलाव दर्ज हो सकते है। नए सिस्टम के एक्टिव होने से कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश राज्य में आगामी 7 फरवरी तक मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण 3 फरवरी से 5 फरवरी तक पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। हालाँकि मौसम विभाग के मुताबिक ये पूर्वानुमान है। अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 3 फरवरी को हल्की बारिश उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दर्ज की जा सकती है, जबकि रात एवं सुबह के समय कोहरे की स्थिति बन सकती है। 4 से 5 फरवरी को प्रदेश में पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में बारिश की गतिविधिया एवं सुबह के समय हल्के कोहरे की स्थिति बन सकती है। 

बिहार में कुहासे की संभावना 

बिहार राज्य में 4 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार है लेकिन घने कुहासे की स्थिति बन सकती है। बिहार के चम्पारण, सीतामढ़ी, सीहोर, मधुबनी, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, सुपौल सहित किशनगंज क्षेत्र में घने कुहासे की स्थिति बन सकती है। जिससे सामान्य जन जीवन प्रभावित होने की संभावना है। 4 फरवरी के बाद मौसम शुष्क एवं कुहासे की सभावना नहीं है। वही पर झारखण्ड राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार है। आज रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री एवं बोकारो में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

जबकि चंडीगढ़ शहर में न्यूनतम तापमान आज सुबह 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हिसार में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। कोई ख़ास बदलाव इन शहरों के तापमान में नहीं हुआ है। रोहतक में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वही पर राजस्थान राज्य में सिस्टम के एक्टिव होने से भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर संभाग के अलग अलग हिस्सों में आज बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now