रेवाड़ी: हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक विशेष पहल की गई है। उपायुक्त (डीसी) श्री अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में मॉड्यूल नंबर-4 ‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत रेवाड़ी और बावल ब्लॉक में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा
आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा

अभियान के दूसरे दिन शनिवार को रेवाड़ी व बावल क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत विविध एवं उत्साहजनक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर केंद्रों में लाभार्थियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें -विपक्ष के पास लोकसभा में 199 और राज्यसभा में 62 सांसद, फिर भी महाभियोग प्रस्ताव पास कराना क्यों है नामुमकिन?

महिला एवं बाल विकास विभाग
महिला एवं बाल विकास विभाग

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन में मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत, कविताएं, कहानियां, खेल और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां रहीं, जिनमें नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।