रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के दिशा-निर्देशन में आज पुलिस लाइन रेवाड़ी में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एएसपी रेवाड़ी दीपिका अग्रवाल (IPS) ने की।

बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को आ रही विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने परिसर में पेयजल और सीवरेज संबंधी आ रही दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पार्क, लाइब्रेरी और बच्चों के खेल क्षेत्र (प्ले एरिया) की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर भी गहन मंथन किया गया।

यह भी पढ़ें -विपक्ष के पास लोकसभा में 199 और राज्यसभा में 62 सांसद, फिर भी महाभियोग प्रस्ताव पास कराना क्यों है नामुमकिन?

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बैठक में प्राप्त हुई सभी शिकायतों और सुझावों की समीक्षा की तथा निवासियों को आश्वासन दिया कि प्राथमिकताओं के आधार पर सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।

बैठक के दौरान उपस्थित परिजनों और पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एएसपी दीपिका अग्रवाल (IPS) ने कहा, “पुलिस लाइन केवल एक आवासीय परिसर नहीं है, बल्कि यह हमारे पुलिस परिवार का एक साझा घर है। इसे स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

इस पहल से पुलिस लाइन रेवाड़ी को एक आदर्श और सुव्यवस्थित आवासीय परिसर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -रेवाड़ी: NH-48 पर हादसाग्रस्त ट्रक से 276 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई