रेवाड़ी। जिला के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक सोमवार, 28 सितंबर को बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा करेंगे।

मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) श्री अभिषेक मीणा ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित परिवादों पर गहनता से सुनवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा न केवल सूचीबद्ध परिवादों की समीक्षा करेंगे, बल्कि मौके पर उपस्थित आम नागरिकों की शिकायतों को भी सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे।

यह भी पढ़ें -विपक्ष के पास लोकसभा में 199 और राज्यसभा में 62 सांसद, फिर भी महाभियोग प्रस्ताव पास कराना क्यों है नामुमकिन?

डीसी ने बताया कि इस अवसर पर जिला के सभी माननीय विधायक, विभागाध्यक्ष, पंचायत एवं निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सभी मनोनीत सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।