हरियाणा की महिलाओं की कमाई अब पहुँचेगी विदेश तक, सीएम नायब सैनी ने खोला नया रास्ता!

Saloni Yadav
Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor
Nov 24, 2025 • 4:10 AM
https://nflspice.com/haryana/haryana-womens-earnings-will-now-reach-abroad-cm-nayab-saini-opens-a-new-path
Copied
हरियाणा की महिलाओं की कमाई अब पहुँचेगी विदेश तक, सीएम नायब सैनी ने खोला नया रास्ता!
Haryana News: हरियाणा में गांव की महिलाओं के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दो खास डिजिटल पोर्टल शुरू किए हैं जिससे अब बहनें अपने हाथों से बने सामान को घर बैठे पूरी दुनिया तक बेच सकेंगी। ये पोर्टल महिलाओं की जेब को मजबूत बनाने का बड़ा कदम साबित होने वाले हैं। आईए डिटेल में जानते है इसके बारे के -

घर का बना सामान अब विदेश भी जाएगा

बता दें कि सीएम नायब सैनी ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि उन्होंने ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टल’ लॉन्च किया है। इनकी मदद से गांव की महिलाएं हस्तशिल्प, देसी खाने का सामान, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट और पारंपरिक चीजें आसानी से बेच पाएंगी। सबसे बड़ी बात ये है कि अब ये सामान सिर्फ अपने इलाके तक नहीं बल्कि दूसरे राज्यों और विदेशों तक भी पहुंचेगा।

गांव में ही खुलेंगे नए बाजार

जानकारी के अनुसार ‘सांझा बाजार’ की शुरुआत अभी आठ जिलों में हो चुकी है। यहां महिलाओं के लिए खास दुकानें और बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। मतलब अब उन्हें दूर शहर जाने की जरूरत नहीं। जो सामान वो घर पर बनाती हैं उसे आस-पास के बाजार में रखकर बेच सकती हैं। इससे समय भी बचेगा और कमाई भी बढ़ेगी।

एक क्लिक में दुनिया से जुड़ जाएंगी बहनें

‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ तो और भी खास है। इस पर महिलाएं अपना सामान ऑनलाइन डालेंगी और कोई भी व्यक्ति देश-दुनिया से इसे खरीद सकेगा। यानी अब गांव की बहनें भी बड़े-बड़े ऑनलाइन स्टोर की तरह अपना बिजनेस चला सकेंगी। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि ये सिर्फ पोर्टल नहीं बल्कि हरियाणा की महिलाओं के सपनों को पंख देने वाली शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी जिलों में ‘सांझा बाजार’ खोले जाएंगे ताकि हर गांव की महिला को इसका फायदा मिले। अब देखना ये है कि इन पोर्टलों से कितनी बहनें अपनी जिंदगी में नई सफलता की कहानी लिखती हैं!
favorite Follow us for the latest updates:

Saloni Yadav Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Chief Editor

सलोनी यादव (Managing Editor): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं।

आपकी पसंद की ख़बरें

काबुल के आसमान में गूंजी धमाकों की गूंज, तालिबान ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें; युद्ध की कगार पर दोनों देश!
काबुल के आसमान में गूंजी धमाकों की गूंज, तालिबान ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें; युद्ध की कगार पर दोनों देश!
नागपुर धमाका: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में मौत का तांडव, 17 जिंदगियां राख; PM और CM ने किया मुआवजे का ऐलान
नागपुर धमाका: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में मौत का तांडव, 17 जिंदगियां राख; PM और CM ने किया मुआवजे का ऐलान
अली लारीजानी बने ईरान के नए 'पावर सेंटर', खामेनेई की मौत के बाद परमाणु युद्ध का खतरा?
अली लारीजानी बने ईरान के नए 'पावर सेंटर', खामेनेई की मौत के बाद परमाणु युद्ध का खतरा?
Iran News: अयातुल्ला खमेनेई की मौत के बाद ईरान में भारी तनाव, कहीं मातम तो कहीं जश्न; क्या गिर जाएगी सरकार?
Iran News: अयातुल्ला खमेनेई की मौत के बाद ईरान में भारी तनाव, कहीं मातम तो कहीं जश्न; क्या गिर जाएगी सरकार?
IND vs WI T20 World Cup: ईडन गार्डन्स में 'करो या मरो' की जंग, सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज; जानें कब और कहां देखें लाइव
IND vs WI T20 World Cup: ईडन गार्डन्स में 'करो या मरो' की जंग, सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज; जानें कब और कहां देखें लाइव
Burj Khalifa Missile Attack: क्या सच में बुर्ज खलीफा पर हुआ ईरानी हमला? जानें वायरल वीडियो और दावों का पूरा सच
Burj Khalifa Missile Attack: क्या सच में बुर्ज खलीफा पर हुआ ईरानी हमला? जानें वायरल वीडियो और दावों का पूरा सच

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies. Learn more...

amp_stories Web Stories
WhatsApp
local_fire_department Trending menu Menu