PM Modi Post-Budget Webinar: कल सुबह 11:15 बजे पीएम मोदी देंगे आर्थिक विकास का मंत्र, जानें क्या है पूरा प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च को 'आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना' विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इसका उद्देश्य बजट घोषणाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और MSME व इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को गति देना है।
नई दिल्ली: केंद्रीय बजट के घोषणाओं को जमीन पर उतारने और भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार को नई ऊंचाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे एक महत्वपूर्ण वेबिनार को संबोधित करेंगे। "आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना" (Sustaining and Strengthening Economic Growth) थीम पर आधारित यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगा।
यह वेबिनार महज एक चर्चा नहीं, बल्कि बजट के ब्लूप्रिंट को 'एक्शन प्लान' में बदलने की सरकार की एक सोची-समझी रणनीति है। पीएम मोदी का विजन साफ है नीति केवल कागजों पर न रहे, बल्कि उसका सीधा लाभ उद्योग जगत और आम आदमी तक पहुंचे।
चार स्तंभों पर टिकी है भविष्य की अर्थव्यवस्था
इस मेगा इवेंट के दौरान चार विशेष सत्रों (Sessions) का आयोजन किया जाएगा, जो देश के आर्थिक ढांचे को मजबूती देंगे:
-
मैन्युफैक्चरिंग और स्ट्रैटेजिक सेक्टर: औद्योगिक स्तर (Industrial scale) को बढ़ाने और तकनीकी नेतृत्व (Technological leadership) को गहरा करने पर जोर।
-
MSME और मार्केट एक्सेस: लघु उद्योगों को वित्तीय सहायता और वैश्विक बाजारों तक पहुंच दिलाना।
-
सिटी इकोनॉमिक रीजन: शहरों को आर्थिक विकास का केंद्र बनाना।
-
इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स: माल ढुलाई (Freight) और सप्लाई चेन को आधुनिक बनाना।
क्यों खास है यह वेबिनार?
आमतौर पर बजट पेश होने के बाद क्रियान्वयन (Implementation) में समय लगता है, लेकिन मोदी सरकार ने 'पोस्ट-बजट वेबिनार' की एक नई परंपरा शुरू की है। इसमें केवल सरकारी अधिकारी ही नहीं, बल्कि उद्योग जगत के दिग्गज (Industry leaders) भी अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि जमीनी स्तर पर नीतियों को लागू करने में क्या चुनौतियां आ रही हैं। यह 'पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप' का एक बेहतरीन उदाहरण है।

