Kuwait US F-15 Crash News: कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश, ईरान ने किया मार गिराने का दावा, दूतावास अलर्ट
कुवैत में अमेरिका का F-15 ईगल लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। ईरानी मीडिया ने इसे मार गिराने का दावा किया है, जबकि अमेरिकी दूतावास के पास धुआं दिखने से तनाव बढ़ गया है। पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है।
कुवैत सिटी/दुबई: मध्य पूर्व (Middle East) में भू-राजनीतिक हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुवैत के आसमान में अमेरिका का एक शक्तिशाली कहे जाने वाला F-15 ईगल (F-15 Eagle) लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है क्योंकि ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दावा किया है कि इस विमान को सोमवार सुबह जानबूझकर निशाना बनाकर मार गिराया गया है और उन्होंने ही इस विमान को मार गिराया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़ाकू विमान को स्टॉल-स्पिन (Stall-spin) यानी अनियंत्रित होकर गोल घूमते हुए जमीन की ओर गिरते देखा जा सकता है। घटना के तुरंत बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को इजेक्ट (Eject) कर लिया।
US F-15 Fighter Jet Downed in Kuwait
According to local sources, a US F-15 fighter jet was shot down in the skies above Kuwait earlier on Monday morning. pic.twitter.com/UIyTkZllEX— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 2, 2026
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में पायलट को पैराशूट के जरिए सुरक्षित उतरते और बाद में स्थानीय लोगों द्वारा मदद पहुंचाते हुए देखा गया है। हालांकि पेंटागन या कुवैती रक्षा मंत्रालय ने अभी तक मार गिराने के दावों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।
BREAKING:
The U.S. F-15 fighter jet pilot who was down over Kuwait moments ago in a friendly fire incident is alive.
He ejected and is now being taken care of by a group of Kuwaitis pic.twitter.com/XhIZK5rUTW — Visegrád 24 (@visegrad24) March 2, 2026
अमेरिकी दूतावास के पास धुआं उठता दिखाई दिया
विमान हादसे के साथ ही कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) के पास से काले धुएं का गुबार उठते देखा गया। दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए तत्काल एडवाइजरी (Advisory) जारी कर उन्हें घरों के भीतर रहने और दूतावास परिसर से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।
आपको बता दें की मिस्र के एक प्रवासी नागरिक अयमान मोआद ने बताया कि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि धुआं किसी हमले का परिणाम था या विमान दुर्घटना से जुड़ा कोई तकनीकी मलबा।
दुबई तक सुनाई दी धमाकों की गूंज
जानकारी के अनुसार यह घटना केवल कुवैत तक सीमित नहीं रही बल्कि सोमवार को ही दुबई के कुछ हिस्सों में भी रहस्यमयी विस्फोटों (Explosions) की आवाजें सुनी गईं।
इस घटना के बाद से विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान का दावा सच साबित होता है तो यह क्षेत्र में एक बड़े युद्ध की आहट हो सकती है। फिलहाल अमेरिकी एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह कोई मैकेनिकल फेलियर (Mechanical failure) था या वास्तव में किसी विदेशी मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने इसे निशाना बनाया है।

