PM Modi YouTube Record: यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, ट्रंप और राहुल गांधी को छोड़ा कोसों पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता बन गए हैं। ट्रंप से लेकर राहुल गांधी तक, कोई भी उनके आसपास नहीं ठहरता। जानिए कैसे मोदी का 'डिजिटल कनेक्ट' उन्हें बना रहा है ग्लोबल किंग और क्या हैं इस ऐतिहासिक जीत के बड़े मायने।
PM Modi YouTube Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे केवल जमीन पर ही नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन (3 करोड़) सब्सक्राइबर्स का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि मोदी इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र राजनेता बन गए हैं।
ग्लोबल लीडर्स को छोड़ा कोसों पीछे
अगर वैश्विक स्तर (Global Level) पर तुलना की जाए तो पीएम मोदी की बादशाहत साफ नजर आती है। रैंकिंग के अनुसार दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनार हैं लेकिन उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या मोदी के मुकाबले महज एक-चौथाई ही है।
इतना ही नहीं मोदी के सब्सक्राइबर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 7 गुना से भी अधिक है। यह डेटा दर्शाता है कि ब्रांड मोदी की पहुंच सात समंदर पार तक कितनी गहरी हो चुकी है।
देश के भीतर भी कोई नहीं है टक्कर में
भारतीय राजनीति के डिजिटल अखाड़े में भी पीएम मोदी का दबदबा (Dominance) एकतरफा है।
उनके यूट्यूब सब्सक्राइबर्स की संख्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगभग तीन गुना ज्यादा है।
वहीं अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आधिकारिक चैनलों के कुल सब्सक्राइबर्स को मिला भी दिया जाए तब भी वे मोदी के आंकड़े के सामने बेहद बौने नजर आते हैं।
सिर्फ यूट्यूब नहीं इंस्टाग्राम पर भी 'सेंचुरी
प्रधानमंत्री की यह सफलता केवल वीडियो प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का ऐतिहासिक मील का पत्थर (Milestone) पार किया था।
2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले मोदी वहां भी दुनिया के सबसे बड़े राजनेता हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके बाद आने वाले दुनिया के टॉप 5 बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स को मिला भी दें तो भी वे अकेले मोदी की बराबरी नहीं कर पाते।
पीएम मोदी की इस सफलता के पीछे उनका डायरेक्ट कनेक्ट है। वे अपने चैनल पर न केवल भाषण, बल्कि अपनी मन की बात, परीक्षा पे चर्चा और विदेशी दौरों के बिहाइंड-द-सीन्स (Behind-the-scenes) साझा करते हैं।

